Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, कहा- मोदी संपूर्ण भारत नहीं, विरोध करना अपमान कैसे हो गया, किए बड़े ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, कहा- मोदी संपूर्ण भारत नहीं, विरोध करना अपमान कैसे हो गया, किए बड़े ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेंगलुरु. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली की. इस मौके पर कांग्रेस सांसद ने कहाकि बीजेपी आरएसएस और पीएम मोदी खुद को संपूर्ण भारत मानते हैं. पीएम भारत के एक नागरिक हैं, संपूर्ण भारत नहीं. बीजेपी और आरएसएस भूल गई है कि देश में 140 करोड़ लोग हैं और वे बीजेपी या आरएसएस नहीं हैं. बीजेपी, आरएसएस या पीएम की आलोचना करना या उन पर हमला करना भारत पर हमला नहीं है.

     

    इस मौके पर राहुल गांधी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. राहुल ने कहा कि हम महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए. गरीबी रेखा के नीचे हर परिवार को 10 किलो चावल और 2,000 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.

     

    देश कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं

    राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सब साथ चले और कोई नफरत नहीं, कोई हिंसा नहीं हुई. राहुल गांधी ने कहा कि भाईचारा था और सभी के लिए सम्मान था. लाखों ने नफरत के बाजार में प्यार की दुकानें खोलीं. और यह हमारा भारत है. देश सभी का है, केवल कुछ चुनिंदा लोगों का नहीं है. यह देश किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीबों का है.

     

    कथित भ्रष्टाचार के बहाने भाजपा पर साधा निशाना

    राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई युवा मेरे पास आए. उन्होंने बताया कि इस राज्य में उनके लिए कोई नौकरी नहीं है. राहुल ने दावा किया कि राज्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि मैसूर साबुन निगम घोटाले में करोड़ों रुपए के साथ पकड़े गए भाजपा विधायक के बेटे के मामले में और नौकरी घोटालों में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है क्योंकि कर्नाटक में भाजपा सरकार के दोस्तों का पक्ष लिया जा रहा है. राज्य में नौकरियां नहीं हैं, सरकार ठेकेदारों से 40 फीसदी कमीशन वसूल रही है और यह सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है. हम चुनाव लड़ेंगे और राज्य में सूपड़ा साफ करेंगे क्योंकि लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं. हम भारी जनादेश के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे.

     

    राहुल गांधी ने युवाओं से किए ये वादे

    – ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए 2 साल तक

    – डिप्लोमा होल्डर्स को हर महीने 1,500 रुपए 2 साल तक

    – 10 लाख युवाओं को रोजगार

    – 2.5 लाख सरकारी नौकरी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया, भारत को दूसरे ODI में 10 विकेट से रौंदा, ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने अर्धशतक ठोंका
    Next Article PM Modi, जापानी PM किशिदा के साथ लस्सी बनाई और स्वाद लिया, गोलगप्पे भी खाए

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.