Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेपी नड्डा का कांग्रेस नेता पर करारा वार: कहा- राष्ट्रविरोधी टूलकिट के स्थायी सदस्य बन गए राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    जेपी नड्डा का कांग्रेस नेता पर करारा वार: कहा- राष्ट्रविरोधी टूलकिट के स्थायी सदस्य बन गए राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कि राहुल गांधी राष्ट्र-विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है. लोगों द्वारा बार-बार ठुकराए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का स्थाई हिस्सा बन गए हैं. भाजपा अध्यक्ष ने भारत के आंतरिक मामलों में दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करने पर राहुल गांधी से उनकी मंशा के बारे में सवाल किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं, तो आपका क्या इरादा है?

     

    उन्होंने आगे कहा कि एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं. मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनका क्या इरादा है? जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की. स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक बहुत ही गंभीर मामला है.

     

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है. दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती. आज देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता आप पर भरोसा नहीं करती. यही कारण है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी एक ही भाषा क्यों बोलते हैं? पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी क्यों बोलते हैं?

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी-यूपी सहित अनेक राज्यों में ओले गिरने की संभावना, देश के अनेक हिस्सों में बना नया सिस्टम
    Next Article जमशेदपुर : बिजली कार्यालय समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा ,ड्राइवर और खलासी को लिया चपेट में

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 9, 2026

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    June 9, 2026

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.