Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईपीएस 95 नेशनल एजेंट कमेटी की ओर से चलाया रास्ता रोको आंदोलन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ईपीएस 95 नेशनल एजेंट कमेटी की ओर से चलाया रास्ता रोको आंदोलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर  -:  तमाम प्रयासों के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा ईपीएस 95 पेंशन स्कीम लागू नहीं की गई है. इसको लेकर देशभर में बुधवार को ईपीएस 95 नेशनल एजेंट कमेटी की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया गया. इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी ईपीएस 95 पेंशनर्स ने रास्ता रोको आंदोलन चलाया. इस संबंध में जानकारी देते हुए जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने बताया कि देश के 70 लाख औद्योगिक/ सार्वजनिक/ सहकारी एवं निजी क्षेत्रों से सेवानिवृत्त कर्मचारी यानी ईपीएस -95 श्रेणी के पेंशनर्स जिन्होंने अपने सेवाकाल में देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई, देश को समृद्ध बनाया.

     

     

    वही पेंशनर्स अत्यंत कम पेंशन राशि मिलने से दयनीय और मरणासन्न अवस्था में जीवन जी रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार को अति महत्वपूर्ण मांग पर विचार करने की जरूरत है. वहीं नेशनल एजेंट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि संगठन की ओर से पीड़ित ईपीएस 95 पेंशनर्स की आवाज को सरकार तक पहुंचा कर हम पेंशनर की उचित मांगों को मंजूर करवाने हेतु देशभर में पिछले 7 सालों से तहसील स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विविध प्रकार के कई आंदोलन चला रहे हैं. एनएससी मुख्यालय पर 24 दिसंबर 2018 से क्रमिक अनशन जारी है.

     

     

     

    श्रम मंत्री के साथ एनएसी के प्रतिनिधियों की कई बैठकें संपन्न होने के बाद 4 मार्च 2020 एवं 5 अगस्त 2021 को सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की अगुवाई में प्रधानमंत्री के साथ संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक में वृद्ध पेंशनर को आश्वासन दिया गया, मगर आज तक वह लागू नहीं किया गया है. जिससे ईपीएस 95 श्रेणी के 70 लाख पेंशनर प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटिनप्लेट : पार्क में टहलने आयी महिला से बदमाशों ने चैन छीनने का किया प्रयास , राहगीरों ने की धुनाई
    Next Article जॉब के बदले जमीन’ केस में लालू यादव, राबड़ी और मीसा भारती को जमानत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.