Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरेखा नदी पर बालू खनन के कच्चे रास्ते पर हो रहे बालू उठाव पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के जारी वीडियो ने मचाया हड़कंप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    स्वर्णरेखा नदी पर बालू खनन के कच्चे रास्ते पर हो रहे बालू उठाव पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के जारी वीडियो ने मचाया हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्वर्णरेखा नदी पर बालू खनन के कच्चे रास्ते पर हो रहे बालू उठाव पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के जारी वीडियो ने मचाया हड़कंप, आनन-फानन में रास्ते को प्रशासन ने किया बंद, कार्रवाई पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का तंज कहा- महीनों से चिर निद्रा में सोई प्रशासन की नींद अब खुली, महीनों से हो रहे राजस्व नुकसान का जिम्मेदार कौन।

    जमशेदपुर  -:   पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से अवैध रूप से बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने जेसीबी से नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़कों को कटवाना शुरू किया है। यहां अवैध बालू उठाव और परिवहन के लिए माफियाओं द्वारा नदी घाट तक कच्ची सड़क बनवा दी गई थी। दरअसल, रविवार रात भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने एक ट्रक को बालू ढोते हुए देखा और विडीयो जारी कर पूछा कि कुछ दिनों पहले बहरागोडा के विधायक व उनके कुछ साथियों ने बालू की अवैध तस्करी करते पाए जाने पर प्रति

     

     

     

    ट्रक पर ईनाम की घोषणा की थी। आज गुहियापाल गाँव से हाईवे तक की सडक पर रात में ट्रक कौन से सरकारी विकास योजना के लिए बालू लेकर जा रहे हैं। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के इस ट्वीट पर जिला प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में सोमवार को प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने नदी घाट तक के बने रास्ते का जायजा लिया और जेसीबी की मदद से रास्तों को बंद किया। वहीं, विडीयो जारी होने से हरकत में आये जिला प्रशासन की सुस्त कार्यशैली पर कुणाल षाड़ंगी ने सवाल उठाए हैं। पिछले कई वर्षों से अवैध बालू खनन, खनिज संपदा की लूट और जंगल की अवैध कटाई पर राज्य सरकार को आड़े हाथ लेने वाले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मंगलवार को जारी प्रेस-बयान में कहा कि महीनों से चिर निद्रा में सोई प्रशासन की नींद

     

     

     

    अब खुली है। नदी घाट तक जाने वाले इन रास्तों का निर्माण स्वाभाविक तौर पर एक या दो दिन में तो नही किया जा सकता है। सत्ता के संरक्षण प्राप्त खनन माफिया रास्ता बनाकर महीनों से बालू का उठाव आसानी से कर रहे हैं। ऐसे में महीनों से मची लूट से राज्य सरकार को हो रहे राजस्व क्षति का जिम्मेदार कौन है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन को अधिक सख्ती और सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। जिससे खनन माफियाओं द्वारा बालू घाट पर अवैध बालू उठाव को समय पर पूर्ण रूप से नियंत्रित किया जा सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण
    Next Article उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने राजेश शुक्ल को किया सम्मानित, किया भव्य अभिनन्दन

    Related Posts

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    July 24, 2026

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    July 24, 2026

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने डॉ. विजय कुमार अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

    जेपीएससी सदस्य जमाल अहमद पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, एसीबी जांच और पद से हटाने की मांग

    तुलसी भवन की श्री हनुमान रूप सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, तथागत बनर्जी और बॉबी सिंह रहे प्रथम

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.