Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक

    *▪️फायर सेफ्टी मॉकड्रिल की तैयारी, गर्मी में पेयजल की उपलब्धता/ पेयजल स्रोंतों की मरम्मती, कोविड मृतक के परिजनों को मुआवजा भुगतान की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

    *▪️अग्निशामक विभाग को सभी सरकारी भवनों का फायर ऑडिट करने का निर्देश*
    ————————

    जिला प्रशासन अगले 7-8 दिनों में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल की योजना पर विचार कर रहा है जिसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अन्य स्टेक होल्डर के साथ बैठक की। समाहरणालय सभागार में आहूत आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में उक्त योजना पर विस्तार से चर्चा की गई । बताया गया कि साक्ची बाजार में मॉकड्रिल होगा, इस दौरान कितनी जल्दी रिस्पॉन्स टीम एक्टिव होते हुए मौके पर पहुंचती है इसकी तैयारियों को जांचा जाएगा । भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में एक फोन कॉल पर जिले के वरीय पदाधिकारी, कर्मी, अग्निशामक वाहन, एंबुलेंस, कंट्रोल रूम एक्टिव करना व अन्य सहायता कितनी जल्दी पहुंचाई जा सकती है इसपर मॉकड्रिल में विस्तार से देखा जाएगा । बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान/ रिहायशी इलाकों में आग लगने जैसी घटना पर क्या रिस्पॉन्स होना चाहिए इसपर एक चेकलिस्ट बनाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा अपर उपायुक्त को दिया गया, टाटा मोटर्स की टीम चेकलिस्ट बनाने में सहयोग करेगी ।

    उपायुक्त द्वारा तीनों नगर निकाय को वैसे सभी भवन जिनके बेसमेंट में ज्वलनशील पदार्थ जैसे टायर, गैस आदि रखे गए हों तो इसकी जांच कर भवन मालिक की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया गया । वहीं अग्निशामक विभाग को सभी सरकारी भवनों के फायर ऑडिट का निर्देश दिया गया ।

    गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को पेयजल की समस्या नहीं हो इसपर भी चर्चा की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को पेयजल स्रोत जैसे चापाकल, जलमीनार आदि के खराब होने की स्थिति में यथाशीघ्र मररम्तीकरण का निर्देश दिया गया ।

    जिले में कोविड मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि भुगतान की भी समीक्षा की गई। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी, डीएसपी हेडक्वार्टर 1, अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी, टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि व अन्य स्टेक होल्डर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाल भट्टा में टाटा जी का मनाया गया जयंती समारोह
    Next Article एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीटीओ, सीओ जमशेदपुर, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक थाना के पुलिस बल रहे मौजूद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.