Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार को लगा झटका, पूर्व सांसद मीना सिंह ने किया जदयू छोड़ने का ऐलान
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश कुमार को लगा झटका, पूर्व सांसद मीना सिंह ने किया जदयू छोड़ने का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आरा से पूर्व सांसद और भोजपुर की कद्दावर जदयू नेता मीना सिंह ने जनता दल यूनाइटेड को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में ईमानदारी से पूरा योगदान दिया, जहां भी पार्टी को जिस तरह से भी ज़रूरत पड़ी वो मजबूती से खड़ी रहीं. लेकिन, पार्टी लगातार उनको नजरअंदाज करती रही. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए जदयू में काम करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अब जेडीयू अपनी नीतियों और सिद्धांतों से भटक चुकी है.

     

     

     

    मीना सिंह ने कहा कि पार्टी में पुराने और समर्पित लोगो के लिए कोई जगह नहीं है ऐसे में उनके जैसे नेता और कार्यकर्ता के लिए पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है और मैं भारी मन से जदयू छोड़ने का एलान करती हूं. दरअसल मीना सिंह आरा से जदयू की सांसद रह चुकी है और उनके पति स्वर्गीय अजीत सिंह भी जदयू की टिकट पर काराकाट से सांसद रह चुके थे, जिन्हें जदयू का तब महत्वपूर्ण नेता माना जाता था. वह नीतीश कुमार के भी बेहद करीबी माने जाते थे. लेकिन उनके असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी मीना सिंह सक्रिय राजनीति में आई और जदयू के टिकट पर आरा से सांसद चुनी गई थीं.

     

     

     

     

    मीना सिंह का परिवार बिहार के प्रमुख हस्तियों में से एक माना जाता है. वह सहकारिता किंग तपेश्वर सिंह की बहू है, जिनका बिहार के सहकारिता जगत में काफी नाम रहा है. ऐसे में मीना सिंह के जदयू से अलग होने से जदयू को बड़ा झटका लग सकता है. मीना सिंह का दावा है कि उनके साथ हजारों समर्थक भी जदयू से इस्तीफा देंगे. मीना सिंह का अगला कदम क्या होगा और किस पार्टी में जाएंगी. इस बारे में फ़िलहाल तो कुछ नहीं बोला है. लेकिन, माना जा रहा है कि आने वाले समय में बीजेपी के साथ उनकी नज़दीकिया बढ़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय” में जमशेदजी टाटाजी का 184वीं जयंती पालन
    Next Article प्रमोद लाल ने JUSCO टाउन सर्विसेज के  कैप्टन धनंजय मिश्रा को मांग पत्र सौपा

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.