Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड एवं रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड एवं रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड एवं रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां

     

     

    जमशेदपुर। पूर्वोंत्तर भारत के 3 राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। त्रिपुरा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। तो वहीं, नगालैंड में बीजेपी एवं उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। इसके साथ ही, झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव में राष्ट्रीय

     

    जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी सुनीता चौधरी को मिली बड़ी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। ढोल-नगाड़ों की धुन और जय श्री राम के नारों के बीच

     

    कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं शानदार आतिशबाजी कर जीत की खुशियां साझा की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी से झूमते हुए नृत्य किया।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की प्रचंड जीत साबित करती है कि जनता का भाजपा की नीति और नियत के प्रति विश्वास गहरा हुआ है। झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को मिली बड़ी जीत लूट, झूठ और भ्रष्टाचार वाली तानाशाही हेमंत सरकार की

     

    विदाई की शुरुआत है। गुंजन यादव ने कहा कि आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को 21 हजार से अधिक मतों से विजयी मिलना साबित करता है कि राज्य की जनता झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी और तानाशाही रवैये से तंग आ चुकी है। झामुमो-कांग्रेस को मिली यह हार झूठे वादों की बुनियाद पर बनी हेमंत सरकार की हार है। पिछले साढ़े तीन वर्ष में हेमंत सरकार की गलत नीतियों और उदासीन रवैये से

     

    झारखंड का युवा, महिला, किसान सभी तंग हो चुके हैं। हेमंत सरकार की घालमेलयुक्त मानसिकता को जनता भली-भांति समझ चुकी है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में अंत्योदय के सपने को साकार करने का ईमानदारी से कार्य किया है। जिसका

     

     

    परिणाम त्रिपुरा, नागालैंड में पार्टी को मिली जबरदस्त जीत है। कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति आमजनों के बढ़ते विश्वास और विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव एवं त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की बड़ी जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त किया।

    इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, कमलेश सिंह, सुरेश शर्मा, पवन सिंह, विनोद राय, अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, मिथिलेश साव, मोंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, सुनील पांडेय, दिलीप पासवान, दीपक तिवारी, देवाशीष झा, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजब से मेला प्रारंभ हुआ, तब से लेकर अब तक लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ:अंशुल शरण
    Next Article झारखंड मंत्रालय में  आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    सुख़न का आशियाँ: बशीर बद्र के नाम साहित्यिक संगोष्ठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.