Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देर से पहुंचे मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
    Breaking News राष्ट्रीय

    देर से पहुंचे मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है, जोकि अगले कुछ दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा. वेस्ट-नार्थवेस्टवार्ड में लो प्रेशर सिस्टम बनने से कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली जो लगातार गर्मी की तपिश झेल रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि ये स्थितियां मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हैं और अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है.

    गौरतलब है कि मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में देश में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश हुई है. अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लाल रंग में चेतावनी जारी की है.

    इस बीच, मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस बार देर से पहुंचे मानसून ने बरसात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई. आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    किस जगह कब भारी बारिश की संभावना

    3 जुलाई- मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वी राजस्थान में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात के क्षेत्र, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है.

    4 जुलाई- पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण एंड गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी से भारी बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात के क्षेत्र, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

    5 जुलाई- उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, कोंकण एंड गोवा, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय औऱ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

    6 जुलाई- मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल एंड सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एंड दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कोंकण एंड गोवा, कोस्टल कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम एंड मेघालय औऱ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

    7 जुलाई- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण एंड गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और असम एंड मेघालय में भारी बारिश की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमदरसों में इंसानियत की शिक्षा दी जाती है :कौमी इत्तेहाद मोर्चा
    Next Article ईरान में बने वेनेजुएला जैसे हालात, 25000 रियाल में बिक रही रोटी

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.