Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के 2023 -24 के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड के 2023 -24 के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन हो: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के 2023 -24 के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन हो: राजेश शुक्ल

     

    झारखंड विधान सभा के इसी सत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिल को स्वीकृत कराया जाय

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड के 2023 -24 के बजट में अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड में भी अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि आवंटन का आग्रह किया है।

     

     

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि तेलंगाना, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु , गुजरात ,दिल्ली और महाराष्ट्र में वहा की राज्य सरकारो ने वहा के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट का आवंटन कराया है। झारखण्ड में राज्य सरकार की इस बजट में झारखंड के अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि का आवंटन कराया जाना चाहिए।

     

     

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने राज्य सरकार को पूर्व में ही सौप दिया है । राज्य सरकार को इसी विधान सभा के बजट सत्र में उसे स्वीकृति प्रदान करानी चाहिए ताकि राज्य में अधिवक्ता निर्भीकता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

     

    श्री शुक्ल ने राज्य सरकार को लिखा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल अपने आंतरिक स्रोत से राज्य में अधिवक्ताओं को पेंशन देती है, युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशी देती है ,राज्य सरकार यदि अपनी घोषणा पर अमल कर पेंशन की राशि के बराबर राशि देती है, कल्याण राशि देती है और उसमे युवा अधिवक्ताओं को कम से कम 3 बर्ष तक प्रोत्साहन राशि देती है तो इससे युवा अधिवक्ताओं और भी मजबूती और गुणवत्ता के साथ वकालत पेशे में अपना परचम लहरायेंगे।

     

     

    श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पिछले महीने जो घोषणा अधिवक्ताओं के लिए किया था उसे इस बजट में मूर्त रूप मिलेगा। राज्य में सभी जिलों और अनुमंडलों में बेहतर बार भवन कॉम्प्लेक्स बन सकेगा ।

    श्री शुक्ल ने ई मेल की प्रति राज्य के वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव को भी भेजा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबूथों को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों की मजबूती पर कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.