Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दबंगई: शिवनगरी बस्ती में सरकारी चापाकल में मोटर लगाकर लोग कर रहें हैं निजी प्रयोग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की कार्रवाई की माँग, हरकत में आया पीएचईडी विभाग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दबंगई: शिवनगरी बस्ती में सरकारी चापाकल में मोटर लगाकर लोग कर रहें हैं निजी प्रयोग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की कार्रवाई की माँग, हरकत में आया पीएचईडी विभाग

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दबंगई: शिवनगरी बस्ती में सरकारी चापाकल में मोटर लगाकर लोग कर रहें हैं निजी प्रयोग, भाजपा नेता अंकित आनंद ने की कार्रवाई की माँग, हरकत में आया पीएचईडी विभाग

    सार्वजनिक और सरकारी पेयजल स्रोतों पर निजी लोगों के कब्जों से सामान्य जन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन हैंडपंपों का उपयोग सार्वजनिक तौर से होता था, अब उन्हें प्राइवेट तौर पर उपयोग में लिया जा रहा है, लेकिन इसे देखने-सुनने वाला कोई नहीं है। प्रखंड भर में सैकड़ों सरकारी हैंडपंप हैं, लेकिन दर्जनों से ज्यादा पर निजी लोगों ने अपनी मोटर लगा रखी हैं और सार्वजनिक उपयोग बंद कर दिया है। जिसमें वे अपनी मोटर डालकर पानी निकाल रहे हैं। ऐसा ही मामला जमशेदपुर प्रखंड के उत्तरी घोड़ाबंधा पंचायत में बारी नगर से सटे शिवनगरी बस्ती में देखने को मिल रहा है। जहां दबंग किस्म के लोग सार्वजनिक हैंडपंपों में मोटर लगाकर अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहें है। उसके झगड़ालू प्रवृत्ति से खौफज़द बस्तीवासी सक्षम अधिकारियों को शिकायत करने तक से डरते हैं। शिवनगरी बस्ती के लोगों द्वारा गुप्त शिकायत मिलने पर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस मामले की शिकायत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित जिला उपायुक्त से करते हुए सार्वजनिक चापाकल को निजी उपयोग से मुक्त कराने संबंधित ट्वीट किया है। माँग किया है की सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ करने और हैंडपंप की चोरी करने के मामले में भी कड़ी कार्रवाई हो ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। बताया जाता है की कब्जा करने वाला व्यक्ति राजनीतिक पार्टी से जुड़ा कार्यकर्ता है और इसी का गलत फ़ायदा उठाकर चापाकल में मोटर लगा दिया है और मिट्टी डालकर चापाकल को लगभग ढक दिया है जिससे उसका उपयोग कोई नहीं कर सके। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा की सात दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर शिव मंदिर के समीप सत्याग्रह आंदोलन चलाई जायेगी। इधर शिकायत की सूचना मिलते ही संबंधित लोग आनन फानन में मोटर खोलने में जुटे थें, बस्ती वासियों की नज़र पड़ते ही छिप गये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदीप सिंह हत्याकांड मामले का किया उद्भेदन ;छह लोगों को हथियार समेत किया गिरफ्तार
    Next Article जिले में कहीं भी अगर बाल विवाह हो रहा हो तो उसकी सूचना 1098 पर दें

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.