Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास एवं घोषणा सफेद हाथी साबित हुआ – सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास एवं घोषणा सफेद हाथी साबित हुआ – सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का शिलान्यास एवं घोषणा सफेद हाथी साबित हुआ – सुधीर कुमार पप्पू

    केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार की इच्छा शक्ति कमजोर होने के कारण प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम रोक दिया गया है, तत्कालीन रघुवर सरकार एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा शिलान्यास एवं घोषणा के समय सरकार भली-भांति जानती थी कि यह क्षेत्र एलिफेंट कॉरिडोर है, फिर भी शिलान्यास कर जनता की आंखों में धूल झोंकना एवं कॉरपोरेट घराना जनप्रतिनिधि एवं तत्कालीन सरकार का यह प्रोजेक्ट षड्यंत्र का शिकार हुआ।

     

     

     

     

    फिलहाल वन विभाग ने आपत्ति दर्ज की है। जमशेदपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह बहुत बड़ी नाइंसाफी है। जमशेदपुर कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अभी जमशेदपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को रांची या कोलकाता जाना पड़ता है, वहां से ही आवागमन कर सकते हैं। वैसे सोनारी एयरपोर्ट से कई बार छोटे विमान की उड़ान शुरु होती है और जल्द ही बंद भी हो जाती है। सोनारी एयरपोर्ट टाटा स्टील का है और वहां बड़े विमान उतरने की सुविधा नहीं है। जमशेदपुर से सटे धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट अंग्रेजों के जमाने से था जिसको विकसित कर बड़े विमानो की उड़ान संभव थी परंतु वन विभाग ने उस क्षेत्र को एलीफेंट कॉरिडोर बताते हुए एयरपोर्ट के काम को रोकने के लिए बोल दिया। अब केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है इस समस्या का समाधान कैसे हो। सड़क बनाना हो या एयरपोर्ट

     

     

     

     

     

    बनाना हो हर जगह वन विभाग आपत्ति करती है जबकि वन विभाग के हजारों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से वन संपदा की लूट हो रही है। अब वन विभाग ने एलीफेंट कॉरिडोर के नाम पर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम रुकवा दिया है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी काम को समय पर नहीं कर पाती इस कारण से जनता में आक्रोश है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री को इस दिशा में पहल करनी चाहिए और वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि जमशेदपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा एवं राहत मिल सके। झारखंड की अधिकांशत भूमि वन भूमि है तो क्या झारखंड में विकास संभव नहीं?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में 5पी नीति से हल हो रहे जल और स्वच्छता मुद्दे : शेखावत
    Next Article तुलसी भवन में परिषद के ५८ वाॅ फूल के रुप में प्रकाशित भोजपुरी काव्य संकलन “किसिम किसिम के कुसुम”का लोकार्पण

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.