राष्ट्र संवाद न्यूज़, मोहम्मद असद की रिपोर्ट/नारायणपुर/
जामताड़ा:
ज़िला शिक्षा अधीक्षक ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण।
जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने सोमवार को मुख्यालय स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई रंग रोगन एवं पठन-पाठन के अलावे एमडीएम के गुणवत्ता सम्बंधी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षण कक्ष में जाकर बच्चों से पठन पाठन की जानकारीली। बच्चों ने विद्यालय में कई विषयों की पढ़ाई नहीं होने की बात कही इस पर डीएसई ने संबंधित प्रधानाध्यापक को इसमें शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिन व्यवस्था में कमी पाई गई उसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक वाशी आलम को एक सप्ताह के अंदर सभी त्रुटि में सुधार करने का निर्देश दिया।

