Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ की सामाजिक पहल समिति सिग्मा-ओइकोस की ओर से छठे संस्करण का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एक्सएलआरआइ की सामाजिक पहल समिति सिग्मा-ओइकोस की ओर से छठे संस्करण का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    वेस्ट मैनेजमेंट से 96 प्रतिशत कचरे का हो सकता है दोबारा इस्तेमाल

    – एक्सएलआरआइ की सामाजिक पहल समिति सिग्मा-ओइकोस की ओर से छठे संस्करण का आयोजन

    निजी क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित बी स्कूल एक्सएलआरआइ में विद्यार्थियों को सामाजिक व प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक्सएलआरआइ में सिग्मा-ओइकोस के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें सभी को भारत में कचरा प्रबंधन की स्थिति, समस्या व उसके समाधान के तरीकों से अवगत कराया गया. कार्यक्रम के दौरान

     

     

     

    साहस जीरो वेस्ट की संस्थापक विल्मा रोड्रिग्स मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थी. उन्होंने एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. दो सत्र में कार्यक्रम की आयोजन किया गया. मौके पर साहस जीरो वेस्ट की संस्थापक विल्मा रोड्रिग्स ने “एक उद्यमशीलता लेंस के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन की खोज” विषय पर संबोधित किया.
    सुश्री रोड्रिग्स ने कहा कि किसी भी व्यापार मॉडल में मुनाफे से पहले अपने कस्टमर के साथ ही प्लैनेट की सुरक्षा को प्राथमिकता के केंद्र में रखें. उन्होंने कहा कि भारत में 96 प्रतिशत कचरे का पुन: चक्रण कर उसे दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाा जा सकता है. इससे देश की अर्थव्यवस्था की गति को भी तेज की जा सकती है. अपशिष्ट प्रबंधन से अर्थव्यवस्था को फिर से जीवंत करने में भी मदद मिलने के साथ ही लोगों को आजीविका भी दे सकता है. इस दौरान उन्होंने अपने संगठन साहस जीरो वेस्ट से जुड़ी कई अहम बातें बतायी कि किस प्रकार से डोर डू डोर कचरा उठाव के बाद उसका प्रबंधन किया जाता है. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण व उसके सामाजिक प्रभाव पर भी चर्चा की गयी.
    —-
    इन दो विषयों पर मुख्य रूप से हुई चर्चा

    ● उद्यमिता क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना
    ● अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय का निर्माण करना

     

     

     

     

    कचरा प्रबंधन से पैदा हो सकते हैं रोजगार

    उद्घाटन सत्र के बाद पैनल डिस्कशन सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें पहले सत्र में बिंटिग्स के सह संस्थापक सह निदेशक डॉ जयनारायण कुलथिंगल, सिटीजेन टेक्नोलॉजी के सह संस्थापक
    और जीवौल बायोफ्यूल के निदेशक एन चंद्रशेखर ने उप-विषय “लीवरेजिंग” व उद्यमिता क्षेत्र में प्रौद्योगिकी ” विषय पर चर्चा की. सत्र का संचालन आइएसएम धनबाद के शिक्षाविद संजीव आनंद साहू ने किया. इस चर्चा में पारंपरिक कचरा संग्रह प्रणाली को अक्षम करार देने के साथ ही इस क्षेत्र में कार्य कर रहे बिंटिक्स,
    सिटीजेन टेक्नोलॉजी व जीवौल बायोफ्यूल जैसे संगठनों द्वारा अपनायी गयी तकनीक पर चर्चा हुई. अपशिष्ट के साथ ही औद्योगिक कचरे पर नजर रखने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने, एआई और एमएल तकनीक के इस्तेमाल, कचरे की पहचान व उसके वर्गीकरण पर बल दिया गया. यह बात भी निकल कर सामने आयी कि अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का लाभ उठा कर प्रबंधन कमाई की क्षमता बढ़ा सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है. वहीं, दूसरे पैनल डिस्कशन में “एक सतत और लाभप्रदता का निर्माण” विषय पर चर्चा हुई. जिसमें जाबिर करात (सह-संस्थापक ग्रीन वर्म्स) और जीवेश कुमार (सीईओ ग्रीन्सस्केप इको मैनेजमेंट) इसमें शामिल थे. मॉडरेटर की भूमिका में प्रोफेसर कल्याण भास्कर (संकाय सदस्य ) मौजूद थे. पैनलिस्टों ने इस बारे में चर्चा की कि पर्यावरण और सामाजिक प्रभाव किस प्रकार एक दूसरे के पूरक हैं. साथ ही कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन चाहे वह किसी भी प्रकार का क्यों ना हो, उससे ना सिर्फ हमारी वर्तमान
    बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होगा. इस दौरान सोशल इंटरप्रेन्योर बनने का भी आह्वान किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार की बजह से दुर्घटना
    Next Article सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की करने वाले विधायक के बेटे की गिरफ्तारी होनी चाहिए :भरत सिंह

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.