Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    योग्य लाभुकों को योजनाओं से करें आच्छादित – उपायुक्त

    आज दिनांक 20.02.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता से संबंधित संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    विभिन्न संचालित योजनाओं की क्रमवार हुई समीक्षा; अपेक्षित प्रगति लाने का मिला निर्देश

    बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत झारखंड कृषि ऋण माफी, झारखंड फसल राहत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, रबी बीज वितरण, समेकित बिरसा ग्राम सह कृषक पाठशाला योजना, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, केसीसी, एग्री क्लिनिक, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, बिरसा फसल विस्तार योजना एवं पीएम किसान के अतिरिक्त भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के अंतर्गत सभी संचालित योजनाओं का बारी बारी से समीक्षा किया गया।

     

     

     

     

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) ने कहा कि जितनी भी योजनाओं संचालित किए जा रहे हैं उनका बेहतर क्रियान्वयन एवं योग्य अहर्ताधारी लोगों को इसका लाभ कैसे मिल सके, इस पर फोकस करें।सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक बिना किसी भेद भाव के योजना का लाभ सिर्फ योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है, इसके लिए सभी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए साथ ही जो भी पदाधिकारी/कर्मी शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    सुखाड़ राहत योजना के शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ दें

    मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत उन्होनें समीक्षा करते हुए योजना का लाभ शत प्रतिशत लोगों को देने का निर्देश दिया।

    भूमि संरक्षण, गव्य एवं मत्स्य विभाग को लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति लाने का दिया निर्देश

    बैठक के दौरान भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 22-23 में निर्धारित लक्ष्य 94 के विरुद्ध 92 तालाब का जीर्णोद्धार/गहरीकरण हेतु अनुमोदित किया गया जा चुका है। इसके अलावा निर्धारित लक्ष्य 38 डीप बोरिंग एवं परकोलेशन टैंक 110 के विरुद्ध योजना का स्थल चयन एवं संचिका तैयार की जा रही है। वहीं पंपसेट वितरण एवं मिनी ट्रेक्टर आदि हेतु लाभुकों के प्राप्त आवेदनों के जांच हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास सूची भेजी गई है।

     

     

     

     

    पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मिले निर्देश

    वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पशुधन योजना के अंतर्गत दुधारू पशु वितरण, बकरा विकास, सुकर विकास, बैकयार्ड लेयर एवं ब्रायलर कुक्कुट, बत्तख चूजा एवं कैफ कटर आदि की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाओं का समुचित प्रचार प्रसार करने एवं योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया।

    वहीं मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास योजना, मत्स्य रियरिंग तालाब निर्माण योजना, मत्स्य प्रसार योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा कर जल्द से जल्द लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इनकी रही उपस्थिति

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री रंजीत मंडल, जिला गव्य विकास पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह, भूमि संरक्षण पदाधिकारी मो. रिजवान अंसारी, श्री समसुद्दीन अंसारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी एवं माननीय सदस्या श्रीमति शबनम प्रवीण का जामताड़ा जिले में भ्रमण कार्यक्रम हुआ संपन्न
    Next Article नाला विधानसभा एरिया में आजसू नेता माधव चंद्र महतो को मिल रहा है बेहतरीन जनसमर्थन अक्षयानन्द पाठक

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.