Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द
    Breaking News Headlines खेल

    औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र औली की ढलानों पर बर्फ कम होने के कारण 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि प्रशासन, गढ़वाल मंडल विकास निगम, आईटीबीपी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने औली का संयुक्त निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्‍होंने रिपोर्ट तैयार की थी. हालांकि पिछले वर्ष तक औली बर्फ से ढका रहता था और पर्यटकों की भीड़ औली में बनी रहती थी, लेकिन इस बार न्यू ईयर में भी बर्फबारी बहुत कम या न के बराबर देखने को मिली. हालांकि नए साल पर स्थानीय कयास लगा रहे थे कि औली में बर्फबारी बढ़ेगी और नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

     

     

    बता दें कि औली में करोड़ों की लागत से स्नो मेकिंग मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन आज खिलाड़ी उन्हीं मशीनों को कोस रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि यदि इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा सकता है, तो औली की ढलाने आखिर क्यों रूखी सूखी दिखाई दे रही है? आखिर क्‍यों बर्फ बनाने की मशीन से पानी की फुहार ही छोड़ीं गईं?

     

    चमोली के जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड स्नो बोर्डिंग एंड स्कीइंग एसोसिएशन ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि औली में कम बर्फ होने के कारण नेशनल गेम्स को रद्द कर दिया गया है. औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 23 से 26 फरवरी प्रस्तावित थी.

    साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी, लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं हुई है. औली की ढलानों पर बर्फ नहीं है जिस कारण नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस बेला बोस का 79 की उम्र में निधन
    Next Article मशहूर गायक सोनू निगम और उनकी टीम के साथ उद्धव गुट के विधायक के बेटे ने बद्तमीजी की

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.