Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, टुना सबर को मिली नई जिंदगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, टुना सबर को मिली नई जिंदगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, टुना सबर को मिली नई जिंदगी

    उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम को दी बधाई, कहा- टुना सबर के चेहरे की मुस्कान आप सभी के संवेदनशील प्रयास का परिणाम

     

     

     

     

    हीमोग्लोबिन की कमी और चर्म रोग की भयावह जकड़ के बीच मरणासन्न हालात में 15 दिनों पहले डुमरिया के टुना सबर को जब सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो हर किसी के मन में था कि बस टुना को नई जिंदगी मिल जाये और ये पहले की तरह स्वस्थ होकर अपनों के बीच लौटे। जिस टुना सबर को उठने-बैठने, चलने फिरने और यहां तक कि बात करने में भी परेशानी थी आज उसके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उपायुक्त की पहल पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने टुना के इलाज को जिस चुनौती के रूप में स्वीकारा वो फलीभूत हुआ है।

    उपायुक्त ने 24×7 निगरानी के दिए थे निर्देश, खुद भी कई बार लगातार अस्पताल जाकर तथा सिविल सर्जन से रोजाना लेती रहीं हेल्थ अपडेट

     

     

     

     

     

    उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने सदर अस्पताल, जमशेदपुर में इलाजरत टुना सबर से मिलकर इलाज में प्रगति की जानकारी लेनी हो या अपने व्यस्त दिनचर्या में हेल्थ अपडेट लेते रहना, हमेशा टुना का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम तथा सिविल सर्जन के सम्पर्क में रहीं। टुना के स्वास्थ्य में दूसरे दिन से ही सुधार दिखनी शुरू हो गयी थी जिससे इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम के साथ ही टुना के सभी शुभचिंतकों के मन में उसके जल्द स्वस्थ होने की आश जरूर बंधी थी। लगभग एक सप्ताह के इलाज के बाद ही टुना सबर के सभी डेड स्किन हटा दिए गए थे, वहीं इंफेक्शन से बचाव को लेकर टुना को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जाता रहा। टुना की सेहत में जल्द से जल्द सुधार लाई जा सके इसके लिए उपायुक्त ने 24×7 निगरानी के निर्देश दिए । चिकित्सकों के परामर्श पर टुना को नियमित नारियल तेल से स्नान कराया गया ताकि धीरे धीरे इंफेक्शन में कमी लायी जाए और टुना के चेहरे की मुस्कान सभी के परिश्रम का परिणाम खुद बयां कर रही।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रसारकों ने नए टैरिफ आदेश को लेकर केबल आपरेटरों का कनेक्शन काटा: देश भर के करोड़ों टीवी चैनल बंद
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.