Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रसारकों ने नए टैरिफ आदेश को लेकर केबल आपरेटरों का कनेक्शन काटा: देश भर के करोड़ों टीवी चैनल बंद
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    प्रसारकों ने नए टैरिफ आदेश को लेकर केबल आपरेटरों का कनेक्शन काटा: देश भर के करोड़ों टीवी चैनल बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    नई दिल्ली. डिजनी स्टार, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लिमिटेड सहित प्रमुख प्रसारकों ने उन केबल आपरेटरों को फीड उपलब्ध कराना बंद कर दिया है, जिन्होंने नए टैरिफ आर्डर (एनटीओ) के तहत बढ़ी हुई कीमतों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं. इसके चलते 4.5 करोड़ टीवी कनेक्शन प्रभावित हुआ है. ब्रॉडकास्टर्स और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के खिलाफ एआईडीसीएफ ने नाराजगी जताई है. AIDCF ने कहा है कि प्रसारकों (Broadcasters) की तानाशाही और TRAI के उदासीन रवैये के कारण साढ़े चार करोड़ घरों को केबल टीवी मनोरंजन से वंचित किया जा रहा है.

     

     

     

     

    कानूनी उपायों पर हो रहा विचार

    टेलीविजन आपरेटरों की शीर्ष संस्था आल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन ने कहा कि उसने नए समझौते पर इसलिए हस्ताक्षर नहीं किया, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं पर 25 से 35 प्रतिशत तक अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा. फेडरेशन ने कहा कि वह इसको लेकर कानूनी उपायों पर विचार कर रहा है.

    प्रसारकों ने केबल आपरेटरों को दिया था नोटिस

    इससे पहले 15 फरवरी को प्रसारकों ने केबल आपरेटरों को नोटिस देकर न्यू रेफरेंस इंटरकनेक्ट आफर (आरआइओ) पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था. यह आरआइओ दूरसंचार नियामक ट्राई की ओर से जारी न्यू टैरिफ आर्डर 3.0 के आधार पर तैयार किया गया है.

     

     

     

    केबल ऑपरेटरों ने समझौतों पर हस्ताक्षर नहीं किए

    प्रसारकों और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (आईबीडीएफ) ने इस घटनाक्रम पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि कुछ केबल ऑपरेटरों ने उचित नोटिस देने के बाद नए समझौतों पर हस्ताक्षर नहीं किए. इसके चलते उन्हें अपनी सेवाओं को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा. ब्रॉडकास्टर ने ट्राई द्वारा नए एनटीओ दिशानिर्देश जारी किए जाने के 4 साल बाद कीमत में वृद्धि की थी. अधिकांश डीटीएच और केबल ऑपरेटर, जिनके ज्यादातर ग्राहक भारत के पेटीवी से जुड़े हैं, उन्होंने पहले ही नई कीमतों को लागू करना शुरू कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईबीएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 व 26 फरवरी को पुरी उड़ीसा में
    Next Article जिला प्रशासन का प्रयास लाया रंग, टुना सबर को मिली नई जिंदगी

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.