Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रत्नागिरी में डैम टूटा, दो लोगों की मौत, 22 लापता, बचाव कार्य जारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रत्नागिरी में डैम टूटा, दो लोगों की मौत, 22 लापता, बचाव कार्य जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: तीन चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई बेहाल है. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश के कारण वित्तीय राजधानी जगह-जगह जलमग्न है. दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई में रेल, वायु और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों और विमानों को रद्द करना पड़ा. इस बीच बारिश की वजह से मंगलवार की देर रात रत्नागिरी में तवरे डैम टूट गया. इस वजह से डैम के पास बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं.अचानक हुए इस हादसे में गांवों के करीब दो दर्जन लोग गायब बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं. स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलेंटियर्स के अलावा एनडीआरएफ टीम को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. अब तक दो शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.तवरे डैम में बारिश के चलते पहले ही जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद यह हादसा हो गया. बता दें कि बीत तीन चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पुणे, कल्याण, और मलाड कई जगहों पर दीवार गिरने की घटनाएं सामने आईं हैं जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर महाराष्ट्र के तट के ऊपर बादलों का असर दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में होने की संभावना है.मुंबई में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. साथ ही हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई इलाकों में लोगों को घर से मौसम के अपडेट्स देखकर ही निकलने की सलाह दी गयी है. ऐसे में साफ है कि बारिश मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में अभी मुश्किल हालात पैदा कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल संरक्षण व जल शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने की बैठक
    Next Article अमरनाथ यात्रा का तीसरा दिन, 11,000 से ज्यादा लोगों के दर्शन पूरे

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.