Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने की मांग की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुकेश मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुकेश मित्तल नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष”पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अंतर्गत साकची शाखा का चुनाव स्थगित करने के संबध में प्रदेश अध्यक्ष बसंत मितल को पत्र लिखकर कहा है कि साकची शाखा के सदस्यों द्वारा लिखा हुआ पत्र संग्लन है, जो स्वतः स्पष्ठ है। साकची शाखा का चुनाव आगामी 25 फरवरी, 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है, जो कहीं से भी न्यायउचित नहीं है जिसके कारण निम्नलिखित हैं।

    1) साकची शाखा की कार्यसमिति ने 25 फरवरी, 2023 को शाखा का चुनाव कराने का फैसला लिया एवं श्री बजरंग लाल अग्रवाल जी को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव की तारीख तय हो जाने के उपरांत एवं चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति हो जाने के पश्चात आम सभा बुलाना गैरकानूनी है। ऐसा प्रतीत होता है मानो चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिये आमसभा बुलाई गई हो।

     

     

     

     

     

    2) फाल्गुन का महीना है और खाटू श्याम जी के मेले में जाने के लिए सदस्यों ने तीन महीने पहले ही टिकट बना लिए हैं। 21 फरवरी, 2023 से ही लोग खाटू जाने लगेंगें और इस कारण वे सदस्य न तो चुनाव लड़ पायेंगें और न ही चुनाव में मतदान कर सकेंगें।

    3) 21 फरवरी से 23 फरवरी तक महालक्ष्मी मंदिर, साकची का तृतीय स्थापना दिवस है, जिसमें समाज के अनेक सदस्य व्यस्त रहेंगें।

    4) 14 फरवरी से 20 फरवरी तक राणी सती दादी का सालाना उत्सव रामेश्वरम में होने जा रहा है, जिसमें समाज के कई सदस्य शहर से बाहर रहेंगें और अगर कोई सदस्य चुनाव लड़ना चाहता हो तो वह चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले पायेगा।

     

     

     

     

     

    5) 8 मार्च, 2023 को होली है और कम समय में नई कमिटि होली का भव्य आयोजन करने में असमर्थ रहैगी।

    साकची शाखा पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण शाखा है और वाद-विवाद होने की स्थिति में शाखा खराब हो सकती है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपपर आएगी। उपयुक्त कारणों से आपसे नम्र निवेदन है कि संविधान के पैरा 4.5 में प्रदेश अध्यक्ष को दी हुई शक्ति, “विवाद की स्थिति में प्रांतीय अध्यक्ष का निर्णय सर्वमान्य होगा”, का उपयोग करते हुए साकची शाखा का चुनाव स्थगित करते हुए होली बाद कराने की कृपा करें ताकि साकची शाखा के सदस्यों को न्याय मिल सके और उनका भरोसा प्रान्त पर कायम रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया
    Next Article हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल ने किया लायंस क्लब भारत के पदाधिकारियों को सम्मानित

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.