झारखंड सरकार ने अजय कुमार सिंह को नया डीजीपी नियुक्त किया है। अजय कुमार सिंह झारखंड कैडर के 1989 बैच से हैं। नए डीजीपी के तौर पर अजय कुमार सिंह के चयन की अधिसूचना जारी कर दी गई। अजय कुमार सिंह अभी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक के पद पर थे। इसके अलावा एंटी करप्शन ब्यूरो के डीजी का प्रभार भी अजय कुमार सिंह के पास था

