Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान कहा- कसाई और आतंकवादी होते हैं बाबा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान कहा- कसाई और आतंकवादी होते हैं बाबा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    सोनभद्र -:   सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए बाबाओं को कसाई और आतंकवादी बताया है. जानकारी के अनुसार सोनभद्र के मऊकलां में बुद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस विवाद के बीच बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर जोरदार हमला किया. साथ ही उन्होंने अन्य बाबाओं पर विवादित बयान दिया.

     

     

     

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर इतने चमत्कारी हैं और शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते, आए दिन चीन भारत को परेशान करता है. स्वामी प्रसाद मौर्य बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उनके अंदर इतनी ताकत है, तो चीन को भस्म क्यों नही कर देते. उन्होंने कहा कि ऐसे बाबा कसाई और आतंकवादी हैं. ये लोग केवल शूद्रों का गर्दन काटने, नाक, कान काटने, हाथ पैर काटने वालो को 51 लाख रुपये देने की बात करते है. गरीबों का पैसा बटोर कर मौज कर रहे है. इनके अदंर कोई ताकत नहीं है. हिन्दू धर्म काटने और पीटने की बात

     

     

     

     

    नहीं करता. उन्होंने कहा कि बाबाओ का अगर यही हाल रहा तो जल्द लोग उन्हें चढ़ावा देना भी बंद कर देंगे.वहीं गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्हें दुधमुंहा बच्चा बताया. उन्होंने कहा कि वे रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं. उसमे मौजूद कुछ चौपाइयों का विरोध है, जिसमें वह संशोधन चाहते हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सिर्फ छलावा है, इससे पहले हुए इन्वेस्टर्स समिट का क्या हुआ, कुछ भी जमीन पर नहीं आया. आज लोग बेरोजगार हैं और महंगाई चरम पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयरो इंडिया का यह आयोजन आज नए भारत की नई एप्रोच को दिखाता है: पीएम मोदी
    Next Article 36 मजदूर ताजिकिस्तान में फंसे, सरकार से लगाई मदद की गुहार, दाने-दाने को हुए मोहताज

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.