Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए, क्या यह सही है? अडानी मामले को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर हमला
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए, क्या यह सही है? अडानी मामले को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरे भाषण के कुछ अंश हटा दिए गए, क्या यह सही है? अडानी मामले को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर हमला

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अडानी समूह के मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने अडानी समूह को लेकर संसद में दिए गए भाषण के कुछ अंश को हटाने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि संसद में अडानी को लेकर उठाए गए सवाल का अंश हटा दिया गया। क्या ये सही है? खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति पर दबाव डालकर सच छिपाने का षड़यंत्र कर रही है और जेपीसी जांच की मांग दबाने का प्रयास कर रही है।

    मेरी बातों को कार्यवाही से हटा दिया गया
    खरगे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी और मेरी ओर से की गई बातों को कार्यवाही से निकाल गया। मैंने नौ लाइन की शायरी की थी उसकी सात लाइन भी काट दीं। अगर साहित्य से जुड़ी चीजों को भी संसद में नहीं रख सकते तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कहा हैं।’’ खरगे का कहना था, ‘‘अपने 51 साल के विधायी कार्यकाल में देख रहा हूं कि मेरी बातों को कार्यवाही से हटा दिया गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति पर मोदी सरकार अनर्गल दबाव डालकर सच छिपाने का षडयंत्र कर रही है व जेपीसी जांच की मांग दबाने की साजिश कर रही है।’’

    क्या अडाणी घोटाले की जांच नहीं होनी चाहिए?
    खरगे ने सवाल किया, ‘‘क्या अडाणी घोटाले की जांच नहीं होनी चाहिए? क्या एलआईसी का पैसा, जो अडाणी की कंपनियों में लगा है, उसकी गिरती कीमतों पर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए? स्टेट बैंक व दूसरे बैंकों द्वारा अडाणी को दिए गए 82,000 करोड़ रुपये कर्ज के बारे में सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए? क्या यह नहीं पूछना चाहिए कि अडाणी के शेयरों में 32 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के बावजूद एलआईसी व स्टेट बैंक का रुपया अडाणी एफपीओ में क्यों लगवाया गया?’

    पीएम ने अडानी मामले पर एक शब्द नहीं बोला
    उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘क्या एमएससीआई ने अडाणी की कंपनियों की रैंकिंग गिरा दी है ? क्या स्टैंटर्ड चार्टर्ड, सिटी ग्रुप, क्रेडिट सुइस ने अडाणी के डॉलर बॉन्ड्स पर लोन देना बंद कर दिया है ? क्या डाऊ जोंस ने अडाणी की कंपनी को “सस्टेनबिलिटी इंडैक्स’’ से हटा दिया है ?’’ खरगे ने कहा, ‘‘क्या कारण है कि मोदी जी और पूरी सरकार संसद में अडानी शब्द भी नहीं बोलने देती ? क्या कारण है कि रिजर्व बैंक, सेबी, ईडी, एसएफआईओ, कारपोरेट कार्य मंत्रालय, आयकर विभाग और सीबीआई सबको लकवा मार गया है और वो अडाणी की जांच के नाम पर आंखें मूंदे बैठे हैं ?’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेयरिंग डिमना ने डेसिंग दलमा को सात विकेट से हराकर मीडिया कप के फाइनल में स्थान बनाया
    Next Article मैं यहां पीएम के तौर पर नहीं, परिवार के सदस्य के रूप में आया हूं’, बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में बोले PM मोदी

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.