Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के जैकेट की वाहवाही, स्कार्फ पर ट्रोल हो गए मल्लिकार्जुन खड़गे
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी के जैकेट की वाहवाही, स्कार्फ पर ट्रोल हो गए मल्लिकार्जुन खड़गे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संसद में इन दिनों बजट सत्र जारी है, जहां विपक्ष और सरकार के बीच जमकर तकरार हो रही है. इसी कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया. हालांकि प्रधानमंत्री अपने भाषण के साथ-साथ जैकेट को भी लेकर चर्चा में रहे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते बुधवार को जो जैकेट पहनकर लोकसभा में आए थे, वो प्लास्टिक के बोतल से बनी हुई थी. हालांकि सदन में गरीबों की बात कर रहे मल्लिकार्जुन खरगे सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए.

     

     

    दरअसल, भाजपा ने दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्कार्फ ब्रांडेड कंपनी Louis Vuitton का है, जिसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये है. इसके बाद सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जैकेट और खरगे के स्कार्फ को लेकर चर्चा शुरू हो गई. लोकसभा में प्रधानमंत्री के भाषण से पहले मल्लिकार्जुन खरगे अडानी मामले पर जेपीसी जांच की मांग कर रहे थे. तभी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के लिए जेपीसी जांच नहीं बैठाई जा सकती. खरगे जी ने Louis Vuitton का स्कार्फ पहना हुआ है. क्या हमें इसके लिए भी जेपीसी जांच बैठानी चाहिए. उन्हें यह स्कॉर्फ कहां से मिला है, किसने दिया है, इसकी कीमत क्या है?

     

     

    रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर शेयर की और दावा किया कि खड़गे का स्कार्फ लूई विटॉन का है और इसकी कीमत करीब 56 हजार रुपये है. दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए ये भी लिखा कि टेस्ट अपना-अपना, मैसेज अपना-अपना.

    इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मल्लिकार्जुन खरगे को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि खरगे साहब दूसरे लोगों की आय पर सवाल उठा रहे हैं. जबकि उन्होंने खुद 56 हजार का स्कार्फ पहन रखा है. पाखंड. बता दें कि इससे पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भी सदन में महंगे बैग को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. वह सदन में महंगाई के मुद्दे पर बोल रही थीं. लेकिन उनके पास 1.6 लाख की कीमत का बैग था.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुर्की-सीरिया में भूकंप से 15 हजार मौतें, 2015 के बाद सबसे बड़ी तबाही, कई देशों ने भेजी राहत सामग्री
    Next Article अमेरिका का ऐलान- रूस से तेल खरीदने पर नहीं होगा भारत पर एक्शन, दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.