Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, झोपड़ी में लगी आग, 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, हड़कंप मचा
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, झोपड़ी में लगी आग, 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, हड़कंप मचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक खेत में बनी झोपड़ी में खेल रहे तीन बच्चे आग लग जाने से जिंदा जल गए. घटना नागाणा थाना इलाके में हुई बताई जा रही है. आगजनी में तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई बहन हैं. वहीं एक अन्य बच्ची परिवार उनके परिवार की थी. पुलिस ने तीनों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है. हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

     

    पुलिस के अनुसार हादसा नागणा इलाके के बांद्रा गांव के पास स्थित रहवासी ढाणी में शाम के समय हुआ. रहवासी ढाणी में बनी झोंपड़ी में तीन अकेले बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई. आग के कारण तीनों बच्चे उसमें फंसकर रह गए. आसपास कोई नहीं होने के कारण बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें किसी कानों तक नहीं पहुंच पाई. आग की लपटों में घिरे तीनों बच्चे जिंदा जल गए जिससे उनकी मौत हो गई.

     

    पुलिस और ग्रामीण पहुंचे तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था

    उसके बाद किसी को घटना का पता चला तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था. बाद में आग पर पानी डाला गया लेकिन तब कुछ नहीं मिला. तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतकों में दो मासूम लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं. इनमें दो बच्चे सगे भाई-बहन थे.

    मृतकों में ये बच्चे थे शामिल

    हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों में सरूपी पुत्र हाकम सिंह उम्र (4) निवासी बांद्रा, अशोक सिंह पुत्र हिंगोल सिंह (2), रुकमा पुत्री हिंगोल सिंह (7) निवासी मिठड़ा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे झोपड़ी के अंदर खेल रहे थे. उसी दौरान संभवतया बच्चों के हाथ से ही माचिस लग गई. उसी से झोपड़ी में आग लग गई. आग लगने के बाद बच्चे बाहर नहीं निकल पाए. हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने में जुटे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के 624 डीलरों की दुकानें रही बंद
    Next Article तुर्की-सीरिया में भूकंप से 15 हजार मौतें, 2015 के बाद सबसे बड़ी तबाही, कई देशों ने भेजी राहत सामग्री

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.