Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमालय में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
    Breaking News Headlines

    हिमालय में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    दिल्ली. फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम में बार-बार परिवर्तन दिखाई दे रहा है. एक ओर जहां सर्दी का मौसम अब अंतिम दौर में है और दिन में धूप तेज होने लगी है, वहीं सुबह और शाम को अब ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है. कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है. जिससे ठंड बढऩे की भी संभावना है.

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में दस्तक देगा. इसके प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी. इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में भी कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश व बर्फबारी हो सकती है.

     

     

     

    मौसम विभाग ने कहा कि वहीं 8 फरवरी की रात तक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय में दस्तक देगा, जिसकी वजह से 9 और 10 फरवरी को कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश व पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज और कल आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशशि थरूर ने मुशर्रफ को बताया शांति की असली ताकत, भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खोटी
    Next Article मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली सीमेंट फैक्टरी की खदान में पलटी, 12 महिला सहित 14 गंभीर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.