Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शशि थरूर ने मुशर्रफ को बताया शांति की असली ताकत, भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खोटी
    Breaking News Headlines

    शशि थरूर ने मुशर्रफ को बताया शांति की असली ताकत, भाजपा के साथ ही कांग्रेस नेता ने सुनाई खरी-खोटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ के निधन के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर बवाल खड़ा हो गया है. थरूर ने मुशर्रफ को शांति के लिए असली ताकत बताया है. थरूर के इस ट्वीट को लेकर भाजपा के नेता तो उन पर निशाना साध ही रहे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता ने भी खरी-खोटी सुना दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे मुशर्रफ 2002 से 2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे. शशि थरूर ने आगे कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र में उन दिनों उनसे हर साल मुलाकात की थी और उन्हें चतुर तथा अपने कूटनीतिक विचारों में स्पष्ट पाया था. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें.

     

     

     

    शशि थरूर की ओर से किए गए इस ट्वीट पर अब हंगामा खड़ा हो गया है. उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है. वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता ने भी शशि थरूर को खरी-खोटी सुना दी. शशि थरूर के ट्वीट पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि परवेज मुशर्रफ, कारगिल का वास्तुकार, तानाशाह, जघन्य अपराधों का आरोपी, जिसने तालिबान और ओसामा को भाई और नायक माना, जिसने अपने ही शहीद सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, उसकी कांग्रेस की ओर से तारीवऊ की जा रही है. आश्चर्य हो रहा है? एक बार फिर कांग्रेस की पाक परस्ती.

     

     

    थरूर के इस बयान के बाद कांग्रेस के ही नेता संदीप दीक्षित ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है. संदीप दीक्षित ने शशि थरूर के ट्वीट पर कहा है कि जो आदमी लोकतंत्र को खत्म करने का दोषी था और तानाशाही लाया था, वह शांतिदूत कैसे हो सकता है. संदीप ने कहा है कि जिस आदमी ने लोकतंत्र खत्म कर तानाशाही लायी हो वो शांतिदूत कैसे हो सकता है. इतना ही नहीं संदीप ने थरूर पर निशाना साधते हुए कारगिल का युद्ध भी याद दिलाया है. उन्होंने कहा कि जब वाजपेयी शरीफ से बात कर रहे थे, वह कारगिल का जिम्मेदार बना था.

     

     

     

    भारत के तत्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए संदीप ने कहा कि जब परवेज स्टेट हेड बना था तो कुछ मामलों में वाजपेयी को उससे बात करनी पड़ी थी. उन्होने कहा कि अब जब वो स्टेट हेड हो गया तो कुछ मसलों पर वाजपेयी ने बात कर ली, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि, वो शांतिदूत हो गया. वो लोकतंत्र का हत्यारा ही रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6 घंटा अखंड कीर्तन “बाबा नाम केवलम” का आयोजन
    Next Article हिमालय में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.