Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमकर श्याम को साहित्य शिखर सम्मान से जीना समूह ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड रांची साहित्य

    हिमकर श्याम को साहित्य शिखर सम्मान से जीना समूह ने किया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    राँची -:  रांची के लेखक और शायर हिमकर श्याम को ‘साहित्य शिखर सम्मान 2023’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शनिवार को कुसुम विहार मोराबादी स्थित शांति इन्क्लेव में आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीना समूह की ओर से किया गया। संस्था के चैयरमैन राश दादा ‘राश’ ने हिमकर श्याम को प्रतीक चिह्न, वंदन-वस्त्र और पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ ने की। विशिष्ट अतिथि अंकुश्री, मुख्य कनक किशोर एवं निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने हिमकर श्याम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप -प्रज्ववलन एवं माँ सरस्वती की वंदना से हुई।

     

     

    ‘जीना चाहता हूं मरने के बाद फाउंडेशन – एक भारत ‘ के चेयर मैन राश दादा राश ने कहा कि जीना समूह साहित्य, कला, संस्कृति और समाज के विकास के लिए 51 वर्षों से कृत संकल्पित है। हिमकर श्याम गजल की दुनिया के चर्चित हस्ताक्षर हैं। मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मुद्दों को अपनी रचनाओं में उठाते रहे हैं। हमारी संस्था उन्हें सम्मानित कर हर्षित है। राश दादा राश द्वारा आगत अतिथियों का अभिनंदन स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र एवं पुष्प

     

     

    गुच्छ से किया गया। हिमकर श्याम विगत तीन दशक से लेखन और पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से शताब्दी सम्मान सहित कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य शिखर सम्मान से अलंकृत किए जाने पर वरिष्ठ साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देनेवालों में रामजन्म मिश्र, जेबी पांडेय और कामेश्वर ‘निरंकुश’ शामिल हैं।

     

     

     

    मौके पर कवियों ने काव्य-पाठ कर समारोह को रस और आनंद प्रदान किया। विनोद सिंह ‘गहरवार’ ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद-ज्ञापन अंकुश्री ने किया। कार्यक्रम में सरोज श्रीवास्तव, पूजा राश, संजय कुमार वर्मा, मर्यादा पुरुषोत्तम, डॉ इड़ा, मधुकर श्याम, शक्ति, रविकर, लता, असीम, अनुष्का, अक्षिता, विवेक, गणेश आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में “वसंतोत्सव” कार्यक्रम आयोजित
    Next Article आईएमए की बैठक में गंभीर मुद्दे पर चर्चा सरकार के खिलाफ जा सकता है आईएमए

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.