Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- आरोप लगाने से पहले देख लें पेपर
    Breaking News Headlines

    सीएम ममता बनर्जी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- आरोप लगाने से पहले देख लें पेपर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के केंद्र सरकार पर लगाये गए आरोपों को खारिज करते हुए केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने आज शनिवार को कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैसे विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं में दिये हैं, वे पेपर में दर्ज हैं और उनके आंकड़े हैं. ऐसे में टीएमसी के कोई भी नेता बोलने के पहले पेपर देख लें कि केंद्र सरकार ने क्या आवंटन किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार कई केंद्रीय योजनाओं के आवंटित पैसे खर्च करने में असफल रही है.

     

    स्मृति ईरानी ने कहा कि जब टीएमसी ने ये फंड नहीं देने की शिकायत कर रही है तो राज्य सरकार अकेले महिला और बाल कल्याण मंत्रालय के 260 करोड़ रुपए का इस्तेमाल नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फंड दे रही है, तो प्रशासन टीएमसी सरकार के हाथ में है, तो उसे खर्च करने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है.

     

    केंद्रीय मंत्री कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का नाम बदल कर बंगाल में बंगाल मातृ योजना के नाम से लागू किया गया था. इस बारे में जब उनके विभाग ने आपत्ति जताई, तो उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि वे अब ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने सवाल किया कि क्या वे इससे इनकार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में आप कुछ भी आरोप लगा सकते हैं, लेकिन लेकिन डाटा और पेपर वर्क को खारिज नहीं कर सकते हैं. आईसीडीएस पोषण अभियान पोषण योजना के लिए आवंटित 26 हजार लाख रुपये नहीं खर्च हुए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासन टीएमसी के पास है और पैसे खर्च करने की जिम्मेदारी उनकी है.

     

    उन्होंने कहा कि रेलवे के मामले में भी बंगाल में पूर्व सरकार की तुलना में ज्यादा पैसे आवंटित किये गये. 2009-2014 में 4300 करोड़ आवंटित किये गये थे. 2014 से यह आवंटन बढ़कर 11900 करोड़ हो गया है. लगभग 3 गुना बढ़ गया है. उन्होंने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा को लेकर किस तरह की शिकायतें आ रही हैं, यह सभी जानते हैं. राज्य के हर जिले से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायतें आ रही हैं. गौरतलब है कि पीएम आवास योजना और मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायत के बाद केंद्रीय प्रतिनिधि दल बंगाल के विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है. इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना, मैदानी इलाकों में चलेगी शीतलहर
    Next Article जैट का कट ऑफ मार्क्स हुआ जारी, महिला उम्मीदवारों के लिए कम किया गया कटऑफ

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.