Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नई साजिश, दहशत फैलाने के लिए कर रहे परफ्यूम बम का इस्तेमाल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नई साजिश, दहशत फैलाने के लिए कर रहे परफ्यूम बम का इस्तेमाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवादी दहशत फैलाने के लिए नई-नई साजिशें रच रहे हैं. इसी तहत आंतकियों ने नया परफ्यूम बम ईजाद किया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि अब आतंकी परफ्यूम बम का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर कोई भी इस बम को छूता है तो वैसे ही यह विस्फोट कर जाता है.

     

     

    उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल में 2 आईईडी धमाके हुए थे. इस घटना से जुड़े आरिफ नामक आतंकी को पकड़ा है जो रियासी का रहने वाला है. ये पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था. फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक आईईडी धमाका हुआ था. आरिफ ही उस धमाके के पीछे था. कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी, आरिफ ने माना है कि वो आईईडी बस में इसी ने लगाई थी. इसके पास से एक आईईडी बरामद भी हुई है. राजौरी पुलिस ने इलाके में आतंक की कोशिश को नाकाम किया.

     

     

    दिलबाग सिंह ने कहा कि गिरफ्तार आरिफ अपने आकाओं के संपर्क में था. उसके नाना का घर पाकिस्तान में है. कासिम उसका दूसरा सहयोगी है जो शास्त्री नगर विस्फोट में आईईडी के लिए जिम्मेदार है. उसने कटरा जा रही बस में आईईडी फिट किया था. उसके पास एक और आईईडी था, जो परफ्यूम आईईडी है. उसके कब्जे से परफ्यूम आईईडी बरामद किया गया है.

     

     

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है. जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से उसके निशाने पर है. जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच पाकिस्तान एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहता है. नए मॉड्यूल की मौजूदगी के बारे में जम्मू में और मॉड्यूल होने की आशंका है, लेकिन पुलिस पाकिस्तान के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने के लिए सतर्क है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉकी वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की एक से अधिक सीट से चुनाव लडऩे पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.