Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान: अयोध्या के साधु-संतों ने जताई सख्त आपत्ति
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान: अयोध्या के साधु-संतों ने जताई सख्त आपत्ति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अयोध्या. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस की चौपाईयों को हटाने और धर्मग्रंथ को बैन करने की मांग करने के बाद अब एक ट्वीट कर साधु-संतों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि रामचरितमानस को लेकर दिए गए मेरे बयान पर जो लोग मेरी जीभ और सिर काटने की बात कह रहे हैं उन्हें क्या कहा जाए- आतंकवादी, महाशैतान या फिर जल्लाद. स्वामी प्रसाद के इस बयान पर अयोध्या के साधु-संतों ने सख्त आपत्ति जताई है.

     

     

     

    बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा कि अभी हाल में मेरे दिये गये बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है, अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद?

     

     

     

    स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस के बाद साधु-संतों को लेकर की गई टिप्पणी पर अयोध्या के रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो गए हैं. पागल की जगह या तो जेल होती है या फिर पागलखाने में. उन्होंने कहा कि साधु-संत भगवान के भक्त होते हैं, स्वामी प्रसाद मौर्य के कहने पर आतंकवादी या जल्लाद नहीं हो जाएंगे.

     

     

     

    इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान को सही बताया और कहा कि उन्होंने कुछ चौपाइयों पर आपत्ति जताई है, जिसमें दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. रायबरेली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बाकायदा उन चौपाईओं की व्याख्या करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उस पर कायम हैं. मौर्य ने कहा कि वे किसी धर्मग्रन्थ या उसके रचयिता पर सवाल नहीं उठा रहे, वे सिर्फ उन चौपाइयों को हटाने की मांग कर रहे हैं जिनमें दलितों और महिलाओं के लिए अपशब्द कहे गए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी, हिमालय में बर्फबारी होने की संभावना
    Next Article झारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने सड़क के किनारे खड़े किशोरों को कुचला, चार की मौत, एक घायल

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.