Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने सड़क के किनारे खड़े किशोरों को कुचला, चार की मौत, एक घायल
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड

    झारखंड में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने सड़क के किनारे खड़े किशोरों को कुचला, चार की मौत, एक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू. झारखंड के पलामू जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने सड़क के किनारे खड़े पाँच किशोरों को कुचल दिया. इस हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया गया कि पलामू जिले के छतरपुर डुमरिया पथ के भंगिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आने से चार किशोरों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है. नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि

     

     

    करते हुए कहा कि सभी किशोर मोड़ पर खड़े थे तभी यह घटना घटी है. सभी को अस्पताल भेजा गया है. मृतक आशीष कुमार (14) वर्ष के दोस्तों ने बताया कि हम सभी क्रिकेट खेल कर मोड़ पर आकर खड़े थे तभी अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सभी को कुचलते हुए खेत में जा गिरी.  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में नीतीश कुमार (14), विवेक कुमार (15), आशीष कुमार (14) और फिरोज अंसारी (16) की. गौरव कुमार

     

     

    (15) की मौत हो गई. जबकि एक घायल किशोर की हालत गंभीर है. स्कॉर्पियो के चालक को भी गंभीर अवस्था में एमआरएमसीएच, मेदनीनगर ले जाया गया है. बताया गया कि इससे पहले स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल से एक किलोमीटर पीछे गाय को टक्कर मार कर भाग रहा था.  जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो ने भंगिया मोड़ पर इन बच्चों को कुचल दिया. घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग इक_ा हो गए और सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडल

     

     

     

    अस्पताल और एमआरएमसीएच मेदनीनगर भेजा गया है. स्कॉर्पियो चालक डुमरिया का रहने वाला बताया जा रहा है. पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है. बताया गया कि उनमें से ज्यादातर बच्चे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान: अयोध्या के साधु-संतों ने जताई सख्त आपत्ति
    Next Article एमपी में बड़ा हादसा: आसमान में टकराए वायुसेना के दो लड़ाकू विमान, राहत एवं बचाव कार्य शुरू

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.