Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद : हाजरा हॉस्पिटल में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    धनबाद : हाजरा हॉस्पिटल में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023Updated:January 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद : हाजरा हॉस्पिटल में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले

     

     

    धनबाद के हाजरा अस्पताल में हुए आगलगी के घटना पर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुःख प्रकट किया है, उन्होंने डीसी धनबाद को ट्वीट कर निर्देश दिया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई करते हुए उन्हें घटना की रिपोर्ट दें, साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया!

    इस अग्निकांड में मृतक चिकित्सक दम्पति और अन्य लोगों के प्रति उन्होंने संवेदना प्रकट किया है!

     

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा धनबाद के हाजरा मेमोरियल अस्पताल में भीषण आगजनी में विख्यात चिकित्सक दंपति डॉ विकास हाजरा व डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुछ लोगों के मौत की हृदयविदारक सूचना मिली।

    ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
    ॐ शांति।

    देर रात धनबाद के हाजरा मेमोरियल अस्पताल के ऊपरी आवासीय तल्ले में भीषण आगजनी में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. विकास हाजरा, डॉ. प्रेमा हाजरा समेत 6 लोगों के मौत की हृदयविदारक सूचना है भगवान इनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

    धनबाद : बैंक मोड के पुराना बाजार स्थित हाजरा हॉस्पिटल में बीती रात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गयी. इस हादसे में 6 लोग जिंदा जल गये. जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया. मरने वालों में 2 डॉक्टर समेत 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गयी. दंपति डॉक्टर की पहचान विकास हाजरा और प्रेमा हजरा के रूप में हुई है

    दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात करीब 2 बजे गैस सिलेंडर फटने से हाजरा हॉस्पिटल में आग लग गयी. हादसे के वक्त डॉक्टर विकास हाजरा,अस्पताल के स्टॉफ सहित लोग अपने-अपने कमरों में सोये थे. आग लगने से पूरी इमारत में धुआं भर गया. दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गयी. लोगों ने आगजनी की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article गरमाई सियासत प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.