Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *∆राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    *∆ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) को मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण में जामताड़ा जिला को उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तर से चयनित होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं*

    *∆ “वोट जैसा कोई नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” थीम पर आयोजित हुआ कार्यक्रम*

    आज दिनांक 25.01.2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    *आगामी होने वाले सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें – पुलिस अधीक्षक*

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने नए जुड़े मतदाताओं को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं। लोकतंत्र सभी के सामूहिक भागीदारी जरूरी है। यहां एक एक व्यक्ति का वोट का महत्व है यही लोकतंत्र की सुंदरता है। उन्होंने सभी से आने वाले सभी निर्वाचनों में अपना मत देने हेतु अपील किया।

    *लोकतंत्र में सबों का समान भागीदारी – उप विकास आयुक्त*

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से लोगों में उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाती है। लोकतंत्र में सभी की भागीदारी समान रूप से है। वहीं उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिला में मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह आप सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    *पुलिस अधीक्षक ने सभी को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ*

    वहीं आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नए मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा कि शपथ दिलाई कि हम सभी लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    *मतदाता सूची में सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित*

    आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला एवं 09 जामताड़ा, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कई नए मतदाताओं को इपिक कार्ड भी इस मौके पर दिया गया।

    *वाद विवाद प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन*

    कार्यक्रम के दौरान ही जेबीसी प्लस टू विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्वाचन, ईवीएम जैसे विषयों पर वाद विवाद किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कई छात्र छात्राओं के द्वारा पेंटिंग भी प्रदर्शन हेतु लगाया गया।

    वहीं इससे पूर्व प्रातः में अनुमंडल सदर अस्पताल चौक जामताड़ा से मुख्य बाजार होते हुए गांधी मैदान जामताड़ा तक उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हेतु पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

    *गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का हुआ समापन*

    कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा गुब्बारा को आसमान में छोड़ा गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा,जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, कार्यालय प्रधान सहायक श्री संतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री चंदन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थेथे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गांधी मैदान, जामताड़ा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.