Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन बर्फबारी और बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से मिली राहत, लेकिन बर्फबारी और बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. पश्चिमी हिमालय के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अब थोड़ी राहत है. मौसम विभाग का कहना है कि एक और अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी से पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है. इसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाओं का मैदानी इलाकों की ओर बहना रुक गया है. लोगों को गलन वाली ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है. हालांकि, मौसम विभाग ने अब बारिश की संभावना जताई है.

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का यह दौर 26 जनवरी तक चलेगा. दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में 23 से 26 जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 जनवरी की रात से लेकर 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसका असर मैदानी इलाकों के साथ ही ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को बर्फबारी के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वहीं 23 से 26 जनवरी के बीच इस तरह की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.

     

     

    मौसम विभाग ने बताया कि आज शनिवार 21 जनवरी को लोगों को ठंड से राहत रहेगी और मौसम भी साफ रहेगा. धूप खिली रहने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम में ठंड का अहसास तो रहेगा, लेकिन ठिठुरन नहीं होगी, जिससे लोगों को राहत महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 23 से 27 जनवरी के दौरान बाद छाए रहेंगे, बूंदाबादी होगी और तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, इसकी वजह से तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा.

     

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटें के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी यूपी, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय खेल मंत्री के आश्वासन के बाद दिग्गज पहलवानों ने खत्म किया अपना धरना प्रदर्शन
    Next Article कार चलाते समय थोड़ी देर के लिए सील्ट बेल्ट हटाने पर ब्रिटिश पीएम सुनक पर लगा 100 पाउंड का जुर्माना

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.