Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात संकट के मद्देनजर 8 जिलों के 94 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया
    Headlines राष्ट्रीय

    गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात संकट के मद्देनजर 8 जिलों के 94 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJune 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधीनगर/नई दिल्ली। बिपरजॉय चक्रवात से पैदा हुए संकट के मद्देनजर आम जनता को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए गुजरात सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। राज्य सरकार ने चक्रवात के संभावित ख़तरे वाले क्षेत्रों में रह रहे 8 ज़िलों से अब तक कुल 94 हज़ार से अधिक लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं ही प्रदेश में जारी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने गुजरात को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है और बचाव और राहत उपायों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों की एक टीम भेजी है।

    सूबे के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं। संभावित चक्रवात के परिणामस्वरूप राज्य में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
    आपदा के इस समय में गुजरात सरकार द्वारा चक्रवात सरीखी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तटवर्ती क्षेत्रों में बनाए गए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 75 मल्टीपर्पज़ साइक्लोन शेल्टर्स (MPCS) प्रदेश की जनता के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
    इन 76 मल्टीपर्पज़ साइक्लोन शेल्टर्स में जूनागढ में 25, गीर सोमनाथ में 29, पोरबंदर में 4, देवभूमि द्वारका में 4, कच्छ में 5, अमरेली में 2, जामनगर में 1, नवसारी में 1, भरूच में 5 और अहमदाबाद में 1 शेल्टर बनाया गया है।
    इसके अलावा मुख्यमंत्री पटेल के मार्गदर्शन में कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के इन 8 ज़िलों में 1521 शेल्टर होम्स तत्काल स्थापित किए गए हैं। इनमें जूनागढ में 196, कच्छ में 173, जामनगर में 56, पोरबंदर में 140, देवभूमि द्वारका में 182, गीर सोमनाथ में 507, मोरबी में 31 और राजकोट में 236 शेल्टर होम्स स्थापित किए गए हैं। मेडिकल टीम द्वारा इन शेल्टर होम्स की नियमित विज़िट की जा रही है और वहाँ स्थानांतरित करके लाए गए लोगों की इस टीम द्वारा उचित स्वास्थ्य जाँच की जा रही है।
    राज्य में चक्रवात से संभावित रूप से प्रभावित होने वाले कच्छ में 46,823, जूनागढ में 4864, जामनगर में 9942, पोरबंदर में 4379, देवभूमि द्वारका में 10,749, गीर सोमनाथ में 1605, मोरबी में 9243 और राजकोट में 6822 नागरिकों सहित कुल 8 ज़िलों में अब तक कुल लगभग 94,427 नागरिकों का सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण कराया गया है। इनमें 8930 बच्चे, 4697 वृद्ध और 1131 गर्भवती महिलाएँ शामिल हैं।
    प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के मामले में गुजरात का डिज़ास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) सदैव चुस्त दुरुस्त रहा है। गुजरात में 1600 किलोमीटर लम्बा समुद्री किनारा होने के कारण राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातों का खतरा बना रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाचा विधायक हैं हमारे! जदयू विधायक के भतीजा प्रेमी जोड़े को खुद देने लगा सजा, पंचायत में युवती के शरीर पर बरसाए कोड़े
    Next Article जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया, एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.