Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
    Breaking News झारखंड

    8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन*

    *प्रत्येक रक्तदाता को टी- शर्ट के साथ मास्क भी दिया जाएगा*

    8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने जमशेदपुर वासियों से 8 मई को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता को बचाने के लिए किया जाने वाला सबसे बड़ा दान है। जब पूरा विश्व covid19 जैसे महामारी से लड़ रहा है ऐसे में मानवता को बचाने के लिए हमारी जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हम रक्तदान कर कई अनमोल जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्त दान कर अपनी युवाशक्ति का परिचय देने का आह्वाहन भी किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस भवन का उपयोग कोरोना वायरस covid19 के रिलीफ सेंटर के तौर पर भी किया जा रहा है यही कारण है कि 8 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए किया जाएगा।उन्होंने बताया कि रक्तदाता अपने डोनर कार्ड अथवा रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा जारी एसएमएस दिखा कर आ सकते हैं, रक्तदाताओं को नहीं रोका जाएगा। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को टी- शर्ट और मास्क प्रदान किया जाएगा। रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 6 तक चलेगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड सभागार में साप्ताहिक वैठक का आयोजन
    Next Article 7 मई को मनाएंगे आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्मदिन:आचार्य चित्तस्वरूपानंद अवधूत

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.