झारखंड राज्य में 1 महीने में 7 बड़ी घटना लेकिन मुख्यमंत्री को कोई अफसोस नहीं:पूर्व मुख्यमंत्री
*इनकी सरकार बनने के बाद चाईबासा में 7 आदिवासी का नारसहनर हुआ
*सुभाष मुंडा की हत्या के बाद थम नहीं रहा आक्रोश
माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध के स्वर अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे और लगातार झारखंड की कानून व्यवस्था पर राजनीतिक दलों की ओर से सत्ताधारी दलों पर निशाना साधा जा रहा है.
इसी बीच राजधानी रांची के दलाली चौक स्थित सुभाष मुंडा के आवास पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं हटिया विधायक नवीन जयसवाल दिवंगत सुभाष मुंडा के परिजनो के पास संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे वही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात करते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए
उन्होंने साफ कहा राज्य में अराजकता का माहौल है ,ना राज्य की बेटी बहू ना ही राज्य का एक ही व्यक्ति सुरक्षित हैसत्ता पक्ष के संरक्षण में माफियाओं की समानांतर सरकार चल रही है इसीलिए किस मुँह से परिवार से मिलने आयनेगे
रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,भारतीय जनता पार्टी, झारखंड*