Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 67 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    67 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2019Updated:May 11, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    67 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
    लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के तहत झारखंड की चारों लोकसभा सीट के लिए आज मतदान होगा। जिसकी पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। अति-संवदेनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पुलिस फोर्स के अलावा पैरा-मिलिट्री फोस को भी तैनात किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत मतदाताओं को न आने पाए। इन चार लोकसभा सीटों में सिहभूम, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। चारों लोकसभा सीटों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए शनिवार को पोलियां पार्टियां ईवीएम के साथ रवाना हो गई।
    चारों सीटों पर 67 प्रत्याशी मैदान में हैं और 66 लाख 85 हजार 4०1 वोटर उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 35 लाख 5 हजार 565 पुरुष और 31 लाख 79 हजार 72० महिला मतदाता हैं। धनबाद में कुल मतदाताओं की संख्या 187599० है। मतदाताओं के लिए कुल 2378 बूथ बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील बूथों की संख्या 1731, जबकि अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या 156 हैं। गिरिडीह लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरी, पीरटांड़, पारसनाथ इलाके पूरी तरह से पारा मिलिट्री फोर्स के हवाले कर दी गई है। पारा मिलिट्री की 5० कंपनियों को तैनात किया गया है। आज होने वाले चुनाव को लेकर उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ व डुमरी क्षेत्र में पड़ने वाले 3० बूथों पर मतदान कराने के लिए 12० मतदानकर्मियों को हेलिकॉप्टर से दो दिन पूर्व शुक्रवार को ही भेज दिया गया। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले डुमरी विधान सभा और गिरिडीह विधान सभा का पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, खुखरा इत्यादि थाना इलाके में कई दुर्गम क्षेत्र में मतदान केन्द्र हैं, जहां नक्सलियों की समानांतर सरकार चलती है। पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र 1०1 बूथ हैं जिसमें से 8० अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील है, जबकि सिर्फ 9 बूथ सामान्य है। वहीं, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले डुमरी प्रंखड में कुल 199 मतदान केंन्द्र है। जिसमें से लगभग 19० मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील है। इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5० कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स को लगाया गया है, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, सैफ, ईको जैप तथा जिला पुलिस को लगाया गया है।
    उधर, सिहभूम संसदीय सीट के जगन्नाथपुर, मनोहरपुर व चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 733 बूथों पर नियुक्त मतदान कर्मियों को संबंधित कलस्टरों के लिए रवाना किया गया। इनमें से 121 बूथों के 242 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के जरिये एयर ड्रॉप किया गया, जबकि 312 बूथों के कर्मचारी सड़क मार्ग से चार पहिया वाहनों पर सवार होकर अपने बूथों के लिए रवाना हो गए। ये सभी मतदान कर्मी 12 मई को मतदान कराने के बाद अपने क्लस्टर में रात्रि विश्राम करेंगे। 13 मई को यह सभी जिस तरह गये है, उसी तरह ईवीएम लेकर चाईबासा के महिला कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में लौटेंगे। 121 बूथों के कर्मचारियों को पुन: मतदान केंद्र से चाईबासा एयर ड्राप किया जायेगा। वहीं 11 मई को 9 बूथों के कर्मचारियों को एयर ड्राप किया जायेगा। जबकि 554 बूथों के कर्मचारी सड़क मार्गें से अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना होंगे। यह सभी कर्मी उसी दिन मतदान कराकर वापस लौट आयेंगे तथा स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करेंगे।
    97 मतदान केंद्र बदले
    -सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नक्सली क्षेत्रों के 97 मतदान केंद्र बदले गए हैं। केवल चाईबासा में 93 बूथों को रि-एलोकेट किया गया है। जमशेदपुर के तीन और सरायकेला का एक मतदान केंद्र बदला गया है। जिला निर्वाची पदाधिकारी के प्रस्ताव पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों के रि-एलोकेट पर सहमति दे दी है। चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल. ख्यांग्ते की अध्यक्षता में चाईबासा समाहरणालय में बैठक हुई। उन्होंने क्लस्टर में प्रतिनियुक्त कर्मियों और सुरक्षाबलों के लिए चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

    चारों सीटों पर रहेगा कड़ा मुकाबला
    – झारखंड राज्य में जिन चार लोकसभा सीटों पर मुकाबला होने जा रहा है, उन पर अभी भाजपा का कब्जा है, लेकिन इस बार बेहद आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। कुल मिलाकर इस बार भाजपा और महागठबंधन के बीच आमने-सामने का संघर्ष है। सिहभूम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा-कांग्रेस की गीता कोड़ा, जमशेदपुर में भाजपा के विद्युतवरण महतो-झामुमो के चंपई सोरेन, धनबाद में भाजपा के पीएन सिह-कांग्रेस के कीर्ति आजाद और गिरिडीह में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी व झामुमो के जगरनाथ महतो में मुकाबला है। पिछले लोकसभा चुनाव में आसानी से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी के लिए इस बार महागठबंधन राज्य में एक चुनौती बनकर उभर रही है।
    चारों लोकसभा सीट पर एक नजर:
    गिरिडीह लोकसभा सीट
    -इस सीट पर 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा सीट पर मतदान के लिए कुल 2161 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से शहरी क्ष्ोत्र में 326, ग्रामीण क्ष्ोत्र में 1835 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील बूथों की संख्या 1०69 है, जबकि अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 392 है। यहां कुल 16 लाख 47 हजार 715 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 77 हजार 932 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख, 69 हजार 764 है। यहां थर्ड जेंड मतदाता हैं, जिनकी संख्या महज 19 है।
    धनबाद लोकसभा सीट
    -धनबाद लोकसभा सीट के लिए कुल 2० प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2० प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए यहां कुल 2539 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ग्रामीण क्ष्ोत्र के मुकाबले शहरी क्ष्ोत्र में अधिक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्ष्ोत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों की संख्या 1323 और ग्रामीण क्ष्ोत्रों में बनाए गए मतदान केंद्रों की संख्या 1216 है। वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 15०० व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 212 है। अगर, मतदाताओं की बात की जाए तो इस सीट के लिए कुल 2० लाख 58 हजार 233 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 21 हजार 588 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 46 हजार 641 है, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 34 है।
    जमश्ोदपुर लोकसभा सीट
    -जमश्ोदपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला करने के लिए 1885 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्ष्ोत्रों में 683, ग्रामीण क्ष्ोत्रों 12०2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 699 है और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 662 है। वहीं, मतदाताओं की बात की जाए तो इस लोकसभा सीट के तहत कुल 17 लाख ०1 हजार 342 मतदाता हैं, जिनमें पुरष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 71 हजार 1०3 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 3० हजार 183 है। वहीं, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 56 है।
    सिंहभूम लोकसभा सीट
    -सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 1715 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्ष्ोत्रों में 25० और ग्रामीण क्ष्ोत्रों में 1465 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 64० और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 496 है। अगर, मतदाताओं की बात की जाए तो इस लोकसभा सीट के तहत 12 लाख 68 हजार 111 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 972 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 33 हजार 132 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या ०7 है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसूडीह के कलियाडीह में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.