रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
मंसूरचक( बेगूसराय )
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में आगामी 8 दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नौवें दिन शनिवार को 41 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटाई है।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुघ्न रजक ने बताया कि मुखिया पद के लिए 0,सरपंच पद के लिए 3,पंचायत समिति पद के लिए 0,पंच पद के लिए 12 और वार्ड सदस्य पद के लिए 26 लोगों ने निर्धारित शुल्क जमा कर नाजिर रसीद कटाई है।बीडीओ ने बताया कि शनिवार तक प्रखंड क्षेत्र के कुल मिलाकर 915 लोगों ने नाजिर रसीद कटाई है।उन्होंने बताया कि अभी तक आठों पंचायत मिलाकर सबसे अधिक वार्ड सदस्य पद के लिए 548 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटाई है।