विजय भारती की रिपोट
भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव में शनिवार को लगभग एक बजे दोपहर में उक्त गांव निवासी बहादुर चौधरी के पुत्र तनोज चौधरी के घर में पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने उक्त घर से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं उक्त शराब कारोबारी तनोज चौधरी तथा उसकी पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। छापामारी दल में तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर सदल तथा बेगूसराय आबकारी विभाग की टीम मौजूद थे। छापामारी के दौरान हजारों लोगों की भीड़ उक्त घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने थे।

