Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कच्चे तेल की कीमतों में 35ः गिरावट के बावजूद भी कम नहीं हुए पेट्रोल व डीज़ल के दाम : उमेश सिंह कुशवाहा
    Breaking News बिहार

    कच्चे तेल की कीमतों में 35ः गिरावट के बावजूद भी कम नहीं हुए पेट्रोल व डीज़ल के दाम : उमेश सिंह कुशवाहा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार :बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के गरीब जनता की खून-पसीने की कमाई को लूटकर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही है। एक तरफ़ केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश का आम आदमी महंगाई से कराह रहा है वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार पेट्रोल-डीज़ल के ज़रिए गरीबों का आर्थिक शोषण करने पर तुली हुई है।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते एक वर्षों के दरमियान कच्चे तेल की कीमतों में 35ः की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है मगर देश के आम नागरिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिला है। पूर्व की सरकारें कच्चे तेल की कीमतों के अनुसार पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भी बदलाव करती थी मगर केंद्र की मौजूदा सरकार को मुनाफाखोरी की लत लग चुकी है। देश की आम जनता की परेशानियों से उन्हें कोई वास्ता नहीं है।
    श्री कुशवाहा ने आंकड़ो के माध्यम से बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने से पहले पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क 3.56 रूपये प्रति लीटर था मगर मोदी जी की सरकार आने के बाद पेट्रोल पर 116ः एवं डीज़ल पर 357ः उत्पाद शुल्क की वृद्धि की गई। क्या इसी अच्छे दिन का वादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की गरीब जनता से किया था?
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पूंजीपति मित्र और तेल कंपनियां लगातार भारी मुनाफे में है, दूसरी ओर देश का आम नागरिक आर्थिक बदहाली की मार बुरी तरह से झेल रहा है। जब कच्चे तेल की कीमतों में इतनी गिरावट आई है तो निश्चित तौर पर मोदी सरकार को भी पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों में छुट देकर देश के लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत देनी चाहिए। आम जनता के साथ लूटखसोट का व्यवहार करना नाइंसाफी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की सजा पर रोक सत्य और न्याय की जीत: मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article मानगो संकोसाई का सुलिईस गेट खराब , मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है सूलीईस गेट – विकास सिंह

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    June 3, 2025

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    June 3, 2025

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.