Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    31 दिवसीय सुखमणि साहेब के पाठ का समापन, बंटा लंगर

    श्री दरबार साहेब में हुए सिख शहीदों के नरसंहार और कविशर जसबीर सिंह की याद में हुई विशेष अरदास

    बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये जा रहे 31 दिवासीय सुखमणि साहेब के पाठ का शनिवार को समापन हो गया. शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित यह पाठ किये जा रहे थे. शनिवार को 31वें दिन पाठ के साथ गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया. इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया.

     

     

    इस दौरान 1984 में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा दरबार साहेब अमृतसर में हुए सिख श्रद्धालुओं के नरसंहार को याद करते हुए सिख शहीदों के लिए विशेष अरदास की गई. वहीं जमशेदपुर के प्रख्यात कविशर जसबीर सिंह, उनके दामाद और एक साथी जिनकी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.

     

     

    उनकी आत्मा की शांति के लिए भी विशेष अरदास हुई. गुरुद्वारा कमेटी के सतबीर सिंह सोमू ने बताया कि कविशर जसबीर का शहरवासियों से बहुत लगाव था. वह जब भी जमशेदपुर आते थे उनसे मुलाकात होती थी. उनकी आवाज में एक जोश था जो सिख संगत को इतिहास और गुरबाणी से जोड़े रखती थी. इस तरह उनका असमय चले जाना सिख समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वाहेगुरु उनकी रूह को अपने चरणों में निवास बख्शे और परिवार को दुख सहने की हिम्मत दें.

     

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, रवींद्र सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, चंचल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, गुरमीत सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के शपथ ग्रहण का न्योता मिलने के बाद इस पर विचार करेगा ‘इंडिया’ गठबंधन: कांग्रेस
    Next Article एजुकेशन सेंटर द्वारा चलाया पौधरोपण एवं सफाई अभियान

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.