हजारीबाग में 3 दिन के नवजात की चोरी, अज्ञात महिला फरार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हजारीबाग अजीबोगरीब मामला सामने आया है l हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पैट्रोल पंप के समीप 3 दिन के नवजात शिशु को उसकी मां के हाथ से अज्ञात महिला लेकर भाग गई l विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है लोग पुलिस की बुलाने की मांग कर रहे हैं l बता दें की पीड़िता ने बताया की डॉक्टर से दिखाने के लिए आई थी महिला , कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर के रहने वाली है पीड़ित महिला। महिला ने बताया की वो सड़क पार कर रही रही थी इसी दौरान उसे चक्कर आ गई जैसे ही महिला गिरी एक अन्य महिला ई रिक्शा से उतरी और बच्चे को लेकर फरार हो गई l जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है l

