जिले की 28 सरकारी स्कूल छात्राएं इसरो भ्रमण को रवाना
राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर । मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा और जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राएं सोमवार को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची से हवाई मार्ग से रवाना हुईं।

इनमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत कई स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं इंस्ट्रक्टर की टीम भी गई है।

समाहरणालय परिसर से रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह भ्रमण ग्रामीण व वंचित समुदाय की छात्राओं को विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों से परिचित कराएगा और उनके भविष्य निर्माण में प्रेरणादायक सिद्ध होगा।


