Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी रिफ़ाइनरी में 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बरौनी रिफ़ाइनरी में 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. बेगूसराय : बरौनी रिफ़ाइनरी में 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन
      प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरौनी रिफाइनरी ने अपनी नीति “हर कदम प्रकृति के संग” को चरितार्थ करते हुए तीन दिवसीय, 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 16-18 फरवरी 2024 को रिफाइनरी टाउनशिप स्थित नर्सरी में किया । इस वर्ष पुष्प प्रदर्शनी का विषय “हरित संकल्प को सुदृढ़ करना” था। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राशिद जमान, डीआईजी बेगूसराय एवं विशिष्ट अतिथि श्री रोशन कुशवाहा, ज़िला पदाधिकारी एवं श्री सत्य प्रकाश , कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर किडजी स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर रंगारंग कार्यक्रम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे श्री राशिद जमान, डीआईजी बेगूसराय व श्री रोशन कुशवाहा, ज़िला पदाधिकारी ने बरौनी रिफाइनरी के प्रबंधन की इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि, “बरौनी रिफ़ाइनरी द्वारा आयोजित वार्षिक पुष्प प्रदर्षनी एक बहुत ही मनोरम आयोजन है और यह इस क्षेत्र में अपनी तरह का अनोखा प्रदर्शन है। आप आम जनता को भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा बनाते हैं, यह काफी सरहनीय है, इससे पूरे नगर का वातावरण खुशनुमा होता है तथा बेगूसराय निवासियों में नर्इ उर्जा का संचार होता है । बेगूसराय ज़िले के लिए यह पुष्प प्रदर्शनी हर वर्ष एक सुहावना अनुभव लाता है। इससे सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है। बरौनी रिफ़ाइनरी अपने हरित पहलों के माध्यम से पर्यावरण स्थिरता और प्राकृतिक सामंजस्य की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई।“ श्री सत्य प्रकाश ने अपने सम्बोधन में ज़िला पदाधिकारी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि, “इंडियनऑयल वर्ष 2046 तक नेट ज़ीरो कॉर्पोरेशन बनने हेतु प्रतिबद्ध है, बरौनी रिफ़ाइनरी भी कॉर्पोरेशन के इस संकल्प का समर्थन करते हुए अपने हरित पहलों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ पृथ्वी के निर्माण में कार्य कर रही है। हमारी यह पुष्प प्रदर्शनी भी इसी संकल्प का परिचायक है।
      इसके उपरान्त 48 पर्यावरण मित्रो और सहेलियों (मालियों) को उनकी लगन, मेहनत एवं सराहनीय कार्य के लिए उपहार देकर साम्मानित किया गया । जागृति क्लब के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आगंतुकों के लिए बेगूसराय के विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), श्री जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), श्री एस जी वेंकटेश, सीआईएसएफ़ के प्रतिनिधि, आईओओए के प्रतिनिधि, जागृति क्लब की अध्यक्ष, श्रीमती सुष्मिता प्रकाश, वरिष्ठ अधिकारीगण, महिलाएं, बच्चे और आम जनमानस उपस्थित थे ।
      श्री सत्य प्रकाश , कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, के मार्गदर्शन एवं श्री एस.के भानू, उप महाप्रबंधक (असैनिक) के नेतृत्व मे संपदा कार्यालय द्वारा 24वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। पुष्प प्रदर्शनी के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के 45 कटेगोरी मे 394 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे 121 विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहाँ फूलों की 44 किस्में थीं, जिनमें पुष्प तथा सब्जियों एवं गेंदा, डाहलिया, गुलाब, पेटुनीया, ग्रीडियोलस, गलडुडी, कैलेंडुला, पेन्ज़ी, बेडानीया, गजनी, सैल्विया, क्लियांथस, स्नेरिया, लिएनेरिया, इंप्रेशन, लिलिअम, एलियासम, ब्रह्मांड, डायन्थस, जेरियम, बरबाबी, पॉपमी, निमुलुस इत्यादि शामिल थे। विजेताओं का चयन पूषा कृषि विश्व विद्यालय की डॉ रोशनी अग्निहोत्री, डॉ नीरज कुमारऔर श्री पंकज गुप्ता , सेवानिवृत्त , न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा किया गया। पुष्प प्रदर्शनी के आकर्षण सेलफ़ी पॉइंट, हरित संकल्प पर अमल, इंडियनऑयल हरित संकल्प, फूलों की मनमोहक शृंखला, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की कालकीर्तियाँ और व्यसकों के लिए बेहतरीन स्टॉल हैं।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के मद्देनजर भगवानपुर थानाध्यक्ष ने किया बूथों के रूट चार्ट का सत्यापन
    Next Article साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर की मौत, सर्जरी के बाद कार्डियक अरेस्ट

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.