Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त गणेश कुमार के अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त गणेश कुमार के अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई

    Nijam KhanBy Nijam KhanFebruary 13, 2020Updated:February 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 13 फरवरी 2020 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई।

    जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र में पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। धान अधिप्राप्ति केंद्र समय पर खुलेता है और ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से निबंधित किसानों को एसएमएस भेजा जा रहा है।

    किसान द्वारा लाए गए धान की गुणवत्ता जांच के बाद धान की खरीदारी की जा रही है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरुप नियमानुसार किसानों से धान क्रय किया जा रहा हैं। क्रय केंद्र पर धान को सुरक्षित भंडारण किया जा रहा एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर ससमय ऑनलाइन प्रविष्ट किया जा रहा हैं ।

    चयनित अधिप्राप्ति केंद्रों पर नियमित रुप से प्रतिनियुक्त जनसेवक धान अधिप्राप्ति के लिए संपूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

    अधिप्राप्ति केंद्रों की जांच प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नियमित रुप से करना सुनिश्चित करेंगे।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा अधिप्राप्ति केंद्रों पर प्रतिनियुक्त प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी एवं प्रत्येक दिन का कार्यप्रतिवेदन केंद्रवार जिला आपूर्ति कार्यालय के वाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराना है सुनिश्चित करेंगे। जिन किसानों द्वारा धान बिक्री किया गया हो, उनकी सूची भुगतान के लिए अधिप्राप्ति केंद्रों के सचिव व अध्यक्ष, प्रतिनियुक्त जनसेवक एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर के उपरांत ऑनलाइन कराएंगे। जिसके आधार पर भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

    उपायुक्त द्वारा टारगेट के अनुरूप धान खरीदारी नहीं होने के कारण नाराजगी जताई गई साथ ही सभी बीसीओ को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द टारगेट को पूरा करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। जो भी टेक्निकल प्रॉब्लम हो रही है उसे जल्द से जल्द सॉल्व कर लें।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि सभी BCO कर्मियों के साथ लेम्स प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित कर धान खरीदारी करें।

    झारखंड सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 2000 रखा गया है यह किसानों के बीच प्रचार प्रसार करें एवं धान खरीदारी करने हेतु सुनिश्चित करें।

    उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा कहां गया कि जिले में धान अधिप्राप्ति की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। इसे जल्द से जल्द सुधार करने की जरूरत है। साथ ही कहा कि किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु प्रचार प्रसार करें और टारगेट को पूर्ण करें।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया, सभी एम ओ, बीसीओ, लेमस के अध्यक्ष, प्रधान सहायक रीमा सिन्हा, लिपिक दीनदयाल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर राजदेव भैया,अनुसेवक विष्णु दास,मिलो के प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीवन अनमोल है इसे बचाइए:उपायुक्त गणेश कुमार
    Next Article 17 को राँची जाएंगे जमशेदपुर के तीन हज़ार भाजपाई

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.