Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नगर के बूथ संख्या 237 पर मन की बात कार्यक्रम का 134वां एपिसोड नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दिए गए संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना गया और बाद में उन विषयों पर चर्चा भी की गई।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भीषण गर्मी के दौरान अधिक पानी पीने तथा अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 22 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है।

    नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि मन की बात में युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया। रांची में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए नए रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इससे देश के युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे खेलों में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित होंगे।

    कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल, जिला मंत्री आभा आर्या, नगर मंत्री ब्रजेश राउत, बूथ अध्यक्ष धीरज प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
    Next Article खिजुरिया बूथ पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से सशक्त होगा Viksit Bharat Resolution

    May 31, 2026

    खिजुरिया बूथ पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    May 31, 2026

    बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात से सशक्त होगा Viksit Bharat Resolution

    खिजुरिया बूथ पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    जामताड़ा नगर के बूथ संख्या 237 पर सुना गया मन की बात का 134वां एपिसोड

    बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन

    ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के शहादत दिवस पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के दोनों गुट सक्रिय, जमशेदपुर में दो स्थानों पर होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.