Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. अजय के जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    डॉ. अजय के जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डॉ. अजय के जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित
    *लाभुकों ने जताया डॉ. अजय कुमार का आभार

    जमशेदपुर। शहर के लोगों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही उन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा 9 जुलाई को बारीडीह चौक से जनकल्याण रथ(वाहन) का फीता काट कर रवाना किया गया था. तब से यह जनकल्याण रथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं ( वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, झारखंड सरकार की बहु बेटी योजना) की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही योजनाओं से संबंधित ऑनलाईन आवेदन भरवाने में सहयोग कर रहा है.

     

     

    *जनकल्याण रथ से 1241 लोग हुए लाभान्वित

    पिछले 15 दिनों में 1241 लोगों ने जनकल्याण रथ से लाभ उठाया है. जिसमें 363 लोगो ने विभिन्न पेंशन योजना, 407 परिवार ने राशन कार्ड और 471 लोगो ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है.

    *लाभुकों ने जताया डॉ. अजय कुमार का आभार

    बिरसानगर जोन नंबर 8 की रहने वाली 60 वर्षीय भारती सरकार ने कहा कि वह काफी दिनों से वृद्धा पेंशन के आवेदन करने के लिए परेशान थी. कहीं आने जाने अक्षम हूं. जन कल्याण रथ से मुझे लाभ मिला. मेरे घर पर आकर मेरा वृद्धा पेंशन का आवेदन भरवाया. इसके लिए मैं डॉ. अजय कुमार का धन्यवाद करती हूं.

     

     

    वहीं बारीडीह के एम टाइप निवासी 62 वर्षीय श्याम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काफी परेशान था. लेकिन उनकी समस्या का समाधान डॉ. अजय कुमार के जनकल्याण रथ ने कर दिया. कार्यकर्ताओं ने न केवल आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद की बल्कि वृद्धा पेंशन का भी फार्म भरवा दिया. उन्होंने आश्वस्त किया है की जल्द ही पेंशन भी मिलने लगेगा. इसके लिए डॉ. अजय कुमार को बहुत बहुत धन्यवाद.

     

     

    मौके पर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों के दरवाज पर जाकर उन्हें सरकारी योजनओं का लाभ दिलाना है. हम सुरक्षित और बेहतर जमशेदपुर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं इसके लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे है. बेहतर जमशेदपुर बेहतर झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य है. सरकारी जनकल्याण रथ प्रतिदिन सुबह और शाम को अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक व सहयोग कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्कर्स कॉलेज में डिग्री और इंटरमीडिएट विभाग के द्वारा किया पौधारोपण
    Next Article झारखंड के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति सुजित नारायण प्रसाद से मिले राजेश शुक्ल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.