जमशेदपुर में ₹250 करोड़ का जीएसटी घोटाला, कारोबारी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर बिस्टुपुर स्थित जीएसटी विभाग ने एक बड़ी करवाई की है, जंहा विभाग ने 250 करोड़ रूपये से अधिक जीएसटी घोटाले का खुलासा किया है, आरोपी व्यपारी प्रदीप कलबेलिया को बोकारो के चास से गिरफ्तार कर लाया गया है, किया गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक रुपया हुआ बरामद किया गया है, वंही कई दस्तावेज भी किया जप्त किया गया है, साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल, पेंड्राइव, फर्जी चालान बुक, लैपटॉप भी जप्त, कई बैंक खातों को किया गया फ्रूीज, जमशेदपुर एमजीएम मे मेडिकल करवाकर , जेल भेज दिया गया है,
विभाग के अधिकारी की माने तो
झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी घोटाला का मामला पूरे झारखंड में फैला है इसका नेटवर्क फर्जी बिल बनाकर करता है जीएसटी का घोटाला इसके ऊपर भी दो लोग हैं और इसके नीचे कई लोग हैं जो फर्जी बिल बनाकर कार्य करते हैं,
जानकारी यह भी मिली है कि इस व्यापारी के अलावा इसके उपर दो लोग और है, जिसकी गिरफ़्तारी होने के बाद कई लोगों की भी गिरफ़्तारी हो सकती है, यह भी जानकारी मिल रही है पूरे झारखण्ड मे इनका नेटवर्क काम कर रहा है।

