Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हैदराबाद एनकाउंटर : CM रेड्डी ने की तेलंगाना पुलिस की तारीफ,कहा- मेरी भी हैं बेटियां
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हैदराबाद एनकाउंटर : CM रेड्डी ने की तेलंगाना पुलिस की तारीफ,कहा- मेरी भी हैं बेटियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद आरोपियों के एनकाउंटर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की प्रतिक्रिया आई है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के चार आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर सोमवार को तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव और तेलंगाना पुलिस की प्रशंसा की.जगनमोहन रेड्डी ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार महिलाओं के विरूद्ध अत्याचार के मामलों की त्वरित सुनवाई और उपयुक्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कानून बनाने के लिए विधानसभा के वर्तमान सत्र में एक विधेयक लाएगी. उन्होंने विधानसभा में अपने भावुक भाषण में ऐसे कठोर कानूनों की वकालत की जो महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई और मिसाल दिये जाने योग्य सजा सुनिश्चित करेगी.उन्होंने कहा, दो बेटियों का पिता होने के नाते इस घटना से मुझे बहुत पीड़ा हुई. पिता के तौर पर मुझे ऐसी घटनाओं पर क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए? किस तरह की सजा अभिभावक को राहत देगी. हमें उसके बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा, घटना हुई. मीडिया ने दिखाया कि गलत हुआ. बाद में तेलंगाना सरकार ने जवाब दिया. केसीआर और तेलंगाना के पुलिस अधिकारियों को मेरा सलाम.जगनमोहन रेड्डी ने मानवाधिकार का शोर मचाने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा, जब किसी फिल्म में नायक मुठभेड़ में किसी को मारता है तो हम सभी तालिया बजाते हैं और कहते हैं कि फिल्म अच्छी है. उन्होंने कहा, लेकिन यदि कोई साहसिक व्यक्ति असल जिंदगी में वही करता है…. तो कोई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नाम पर दिल्ली से आएगा . वह कहेगा कि यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए. वह सवाल उठाता है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.उन्होंने कहा, हम देखते हैं कि ऐसे सवाल उठ रहे हैं. हमारे कानून ऐसी दयनीय दशा में हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द हो सकती है निर्भया के दोषियों को फांसी
    Next Article जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष दिनेश ने मतदान के बाद फ़िर भरी हुँकार, कार्यकर्ताओं का जताया आभार, फेसबुक पोस्ट कर लिखा “अबकी कमल ख़िल रहा पूरी तैयारी से”

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.